फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: महिला को कुल्हाड़ी से काटा, दो बच्चियों को टांके में डुबोकर मारा; ट्रिपल मर्डर से कांपा जोधपुर

Thu, 04 Jul 2024 08:48 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Rajasthan: राजस्थान के जोधपुर से बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार को ट्रिपल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई। मरने वालों में नानी और दो नातिन हैं, जबकि बेटी गंभीर घायल है। यहां जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की गई है, जबकि 2 मासूम बच्चियों के शव घर के टांके में मिले हैं। एक महिला घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बनाड़ थाना क्षेत्र के गांव नांदड़ी खुर्द का है।

डीसीपी ईस्ट आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि 5 बजे के करीब नांदड़ी खुर्द में डबल मर्डर की सूचना मिली थी। यहां पहुंचे तो पता चला कि यहां तीन डेड बॉडी हैं। भंवरी देवी (68) और दो बच्चियों भावना (5) और लक्षिता (3.5) के शव मिले हैं, जबकि संतोष (27) घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया- बुजुर्ग और घायल महिला पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है, जबकि बच्चों को पानी में डुबो कर मारा गया है। पुलिस को शक है कि हत्याकांड में परिवार का कोई व्यक्ति शामिल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें