फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई कार, चार की मौत

Sun, 19 Mar 2017 06:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पेड़ से टकराई कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
श्रीगंगानगर के रावला खाजूवाला रोड़ पर कार के पेड़ से टकराने पर चार लोगों की मौत हो गई। कार सवार सभी लोग घड़साना के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रावला खाजूवाला रोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर अचानक पेड़ से टकरा गई। कार में चार लोग सवार थे। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि यह पेड़ के चारों तरफ लिपट सी गई। यह देख आसपास गुजर रहे वाहन चालकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को कार से बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। सूचना पर पहुंची रावलामंडी थाना पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर किसी तरह कार से बाहर निकाला, लेकिन तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर घायल को अस्पताल के लिए भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। ये सभी लोग घड़सान निवासी बताए जा रहे हैं। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें