जोधपुर के नजदीक तनावड़ा फांटा पर हैंडीक्राफ्ट की दो इकाइयों में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। आग से लाखों का तैयार माल और लकड़ियां जलकर नष्ट हो गई। आग से दोनों इकाईयों की बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
फायर स्टेशन शास्त्रीनगर, नागौरी गेट, बोरानाडा, मंडोर नौ मील दमकल मौके पर पहुंची और करीब 11 बजे आग पर काबू पाया। एहतियात के तौर पर दमकल की कुछ गाड़ियों को मौके पर तैनात कर दिया है। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी होगी।
दमकल घुसी होर्डिंग्स में, चालक घायल
तनावड़ा में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग बुझाने जा रही एक दमकल अनियंत्रित होकर सड़क पर लगे होर्डिंग्स में घुस गई। इससे दमकल चालक किशन मीणा घायल हो गया और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया।