फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीएम गहलोत के गृह जिले में दो केंद्रीय मंत्री भरेंगे हुंकार, जन आक्रोश रैली के जरिए घेरने की तैयारी

Mon, 02 Jan 2023 11:41 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर की जन आक्रोश रैली को सफल बनाने में भाजपा जुट गई है। रैली में आने के लिए आमजन को पीले चावल और पत्रक बांटे गए हैं। इसके साथ ही गली-मोहल्लों में पोस्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
जोधपुर में जनाक्रोश रैली - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृहनगर में भाजपा जन आक्रोश रैली करने की तैयारी में है। दो जनवरी को जोधपुर कलेक्ट्रेट परिसर में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत और केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह कार्यकर्ताओं में जोश फूकेंगे।

विज्ञापन


इसी साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव है। ऐसे में भाजपा गहलोत सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। कानून व्यवस्था, महिलाओं के प्रति अपराध आदि मुद्दों को लेकर भाजपा गहलोत सरकार के खिलाफ जनाक्रोश रैली निकाल रही है। अब भाजपा 2 जनवरी को सीएम गहलोत के गृह क्षेत्र में जन आक्रोश रैली का आयोजन करने वाली है। 


पीले चावल देकर आमजन को निमंत्रण

भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल और मोर्चा अध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क कर रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भीड़ जुट सके, इसके लिए कार्यकर्ताओं ने पीले चावल देकर लोगों को आने का निमंत्रण दिया है।

विज्ञापन

जनाक्रोश के पोस्टर भी चिपकाए

भाजपा कार्यकर्ता इस जन आक्रोश रैली को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसे सफल बनाने के लिए मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं। जिसमें जनसभा को सफल बनाने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। जनसभा को लेकर गली-मोहल्लों में पोस्टर चिपकाए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें