फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: जोधपुर में पेड़ कटाई का विरोध करने पर छात्र नेता हिरासत में, पुलिस ने उठाकर थाने पहुंचाया

Fri, 06 Nov 2026 06:42 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय में 20 साल से अधिक पुराने पेड़ को काटने का पर्यावरण प्रेमियों और छात्र नेताओं ने विरोध किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों और ठेकेदारों ने पेड़ कटाई की अनुमति दिखाई, लेकिन विरोध करने वालों का कहना था कि यह अनुमति विश्वविद्यालय के नए परिसर के लिए थी, केंद्रीय कार्यालय के लिए नहीं।
विज्ञापन
जोधपुर में पेड़ कटाई का विरोध करने पर छात्र नेता हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय में पेड़ कटाई का विरोध करना छात्र नेताओं और पर्यावरण प्रेमियों को भारी पड़ गया। मौके पर पहुंची भगत की कोठी थाना पुलिस ने छात्र नेता एमएल चौधरी को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने पहुंचाया। पर्यावरण प्रेमियों ने पेड़ की कटाई को अवैध बताते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

20 साल से ज्यादा पुराने पेड़ को काटने पर जताया विरोध

दरअसल, विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय में पेड़ काटे जाने की सूचना मिलने पर पर्यावरण प्रेमी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पेड़ कटाई का विरोध करते हुए सवाल उठाया कि 20 साल से अधिक पुराने पेड़ को आखिर क्यों काटा जा रहा है। मौके पर मौजूद अधिकारियों और ठेकेदारों से जब पेड़ काटने की अनुमति मांगी गई तो उन्होंने अनुमति पत्र दिखाया।

नए परिसर की अनुमति दिखाने पर बढ़ा विवाद

पर्यावरण प्रेमियों का आरोप था कि अधिकारियों और ठेकेदारों की ओर से दिखाई गई अनुमति विश्वविद्यालय के नए परिसर में पेड़ कटाई के लिए थी, जबकि पेड़ केंद्रीय कार्यालय परिसर में काटा जा रहा था। इस पर छात्र नेताओं और पर्यावरण प्रेमियों ने विरोध शुरू कर दिया।

पुलिस ने छात्र नेता को हिरासत में लिया

विरोध की सूचना पर भगत की कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्र नेता एमएल चौधरी को हिरासत में लिया और उन्हें थाने ले गई। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्र नेता को पुलिसकर्मी उठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, पर्यावरण प्रेमियों ने पेड़ की कथित अवैध कटाई को लेकर थाने में लिखित रिपोर्ट दी है। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें