फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान में स्किलिंग का बड़ा दावा फेल? 10.9 लाख प्रशिक्षित, सिर्फ 17% को ही मिला रोजगार

Thu, 02 Apr 2026 02:50 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 10.94 लाख युवाओं को प्रशिक्षण मिला, लेकिन सिर्फ 1.86 लाख को रोजगार मिला। करीब 17% प्लेसमेंट दर ने स्किलिंग और रोजगार के बीच बड़े अंतर को उजागर किया है।
विज्ञापन
स्किल इंडिया प्रोग्राम - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में कौशल विकास को लेकर सरकार के बड़े प्रयासों के बावजूद रोजगार सृजन अभी भी चुनौती बना हुआ है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत राज्य के सभी 33 जिलों में अब तक 10.94 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है, लेकिन इनमें से केवल 1.86 लाख को ही रोजगार मिल पाया है। यानी प्लेसमेंट दर करीब 17 प्रतिशत ही है।

जयपुर इस मामले में सबसे आगे रहा है, जहां 1.99 लाख युवाओं को ट्रेनिंग दी गई और 23,822 को नौकरी मिली। झुंझुनूं भी बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल है, जहां 82 हजार से ज्यादा प्रशिक्षित युवाओं में से 22,753 को रोजगार मिला। इसके अलावा अलवर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर भी टॉप परफॉर्मर्स में शामिल हैं।

वहीं दूसरी ओर, प्रतापगढ़, जालौर, करौली और डूंगरपुर जैसे जिलों में ट्रेनिंग और रोजगार दोनों ही मामलों में प्रदर्शन कमजोर रहा है। इन क्षेत्रों में औद्योगिक विकास की कमी, कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर और निजी क्षेत्र की सीमित भागीदारी जैसी समस्याएं सामने आई हैं।

सरकार ने PMKVY 4.0 के तहत इंडस्ट्री-लिंक्ड ट्रेनिंग और ऑन-जॉब एक्सपोजर पर जोर दिया है। इस फेज में अब तक 3.14 लाख से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है, जिसमें जयपुर, झुंझुनूं और अलवर फिर से आगे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढें- Rajasthan News: कैसे आमने-सामने आए रविंद्र सिंह भाटी और छोटू सिंह रावणा? जानें पूरी इनसाइड स्टोरी

रोजगार से जोड़ने के लिए नेशनल एप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (NAPS-2) के तहत भी प्रयास किए जा रहे हैं। राजस्थान में अब तक करीब 79,772 अप्रेंटिस जोड़े जा चुके हैं, जिनमें MSMEs की अहम भूमिका रही है।

सीकर इस दिशा में उभरता हुआ केंद्र बनकर सामने आया है। यहां PMKVY के तहत 210 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है और बड़ी संख्या में युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही पीएम विश्वकर्मा योजना और जन शिक्षण संस्थान जैसी योजनाओं के जरिए स्वरोजगार को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

राज्य में 1,543 आईटीआई संस्थानों के जरिए 169 ट्रेड्स में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, लेकिन अभी भी कोर्स की प्रासंगिकता, इंडस्ट्री के साथ तालमेल और प्लेसमेंट ट्रैकिंग को लेकर सवाल बने हुए हैं।

 

राजस्थान कौशल विकास – शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जिले

रैंक जिला प्रशिक्षित रोजगार प्राप्त
1 जयपुर 1,99,033 23,822
2 झुंझुनूं 82,242 22,753
3 अलवर 77,448 12,721
4 हनुमानगढ़ 45,491 13,544
5 श्रीगंगानगर 53,632 9,139
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें