फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu Crime: स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, थाईलैंड की युवती समेत सात गिरफ्तार; कार्रवाई से इलाके में हड़कंप

Sun, 15 Mar 2026 08:36 AM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

झुंझुनूं में पुलिस ने पंचदेव मंदिर रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर थाईलैंड की युवती सहित चार लड़कियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया। स्पा की आड़ में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई की गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
कोतवाली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनूं शहर में शनिवार को पुलिस ने स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचदेव मंदिर रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने थाईलैंड की एक युवती सहित चार लड़कियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में संदिग्ध और अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने शहर के कई कैफे, रेस्टोरेंट, बार और स्पा सेंटरों पर अचानक छापेमारी की। इसी दौरान पंचदेव मंदिर रोड स्थित एक स्पा सेंटर में पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले। जांच के दौरान वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई और मौके से सात लोगों को हिरासत में लिया गया।

पढ़ें: घरेलू सिलिंडरों की कमी पर कोटा विधायक ने दी सफाई, बोले- सिलिंडर की नहीं है, कमी जनता हो रही पैनिक
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लड़कियों में एक युवती थाईलैंड की निवासी है, जबकि अन्य लड़कियां हरियाणा, असम और झुंझुनूं की बताई जा रही हैं। चारों लड़कियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विदेशी युवती के भारत आने के उद्देश्य, उसके वीजा और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

इसके अलावा स्पा सेंटर से तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें संदीप (25) निवासी चिराणा, थाना गुढ़ा (झुंझुनूं), अकरम (25) निवासी अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) और नितेश (40) निवासी झुंझुनूं शहर शामिल हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर मामले की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य कैफे, बार और स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें