फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: फिर पेपर लीक की दस्तक, शेखावटी यूनिवर्सिटी में परीक्षा से पहले एमए और एमएससी का पेपर आउट; हड़कंप

Sat, 15 Feb 2025 10:38 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

राजस्थान की शेखावटी यूनिवर्सिटी में शनिवार को पेपर लीक का मामला सामने आया। यहां एमए और एमएससी की परीक्षा के दौरान 18 फरवरी को होने वाली परीक्षा का पेपर आज ही परीक्षार्थियों को दे दिया गया।
विज्ञापन
राजस्थान में फिर पेपर लीक की दस्तक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान से फिर पेपर लीक का जिन्न सामने आया है। शनिवार को शेखावटी यूनिवर्सिटी परीक्षा का पेपर आउट हो गया। पेपर आउट होने के बाद विवि के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया गया कि शेखावटी यूनिवर्सिटी की MA और M.Sc सेमेस्टर-1 का एक पेपर आउट हो गया।
विज्ञापन


दरअसल शनिवार को दोपहर की पारी में मैथ सेकंड की परीक्षा होनी थी, लेकिन मैथ सेकंड के बंद लिफाफे से मैथ थर्ड का पेपर निकला। जिसकी परीक्षा 18 फरवरी को होनी है। ऐसा लगभग शेखावाटी की सभी कॉलेजों में हुआ। सूत्रों की मानें तो कुछ कॉलेजों में परीक्षार्थियों तक भी पेपर पहुंचा। जिसके बाद शेखावाटी यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया। इसके बाद जब 18 फरवरी का बंद लिफाफा खुलवाया गया तो उससे आज होने वाली मैथ सेकंड की परीक्षा का पेपर निकला।

यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने कहा- जांच जारी, बदला जाएगा 18 का पेपर
बताया जाता है कि झुंझुनूं के कई कॉलेजों में पैकेट से गलत पेपर निकला। पेपर आउट की सूचना पर झुंझुनू की कॉलेजों ने मौन धारण कर लिया है। हालांकि यूनिवर्सिटी प्रबंधन का कहना है कि वो अभी मामले की जांच कर रहे है। अब यूनिवर्सिटी 18 फरवरी को नया पेपर भेजने तैयारी कर रहा है। क्योंकि 18 फरवरी को होने वाली परीक्षा का पेपर आज कई छात्रों तक पहुंच गया।
विज्ञापन


प्रिंटिंग प्रेस वालों से गड़बड़ी की बात
ऐसे में अब उस दिन होने वाली परीक्षा का पेपर फिर से बनाना होगा. बताया जाता है कि पेपर लीक की यह गड़बड़ी प्रिंटिंग प्रेस वाले से हुई। प्रिंटिंग प्रेस वाले ने 18 फरवरी को होने वाली परीक्षा का पेपर आज भी सेंटरों पर भेज दिया। हालांकि इस चूक से शेखावाटी यूनिवर्सिटी की किरकरी हुई। मालूम हो कि शेखावाटी यूनिवर्सिटी में पेपरों में गड़बड़ी का यह कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले भी 2021 में भी पेपरों के दौरान गड़बड़ियां हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें