फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: जिला कलेक्टर का एक्शन, कुर्सी पर बैठते ही मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाएं, किया औचक निरीक्षण

Wed, 11 Sep 2024 09:27 AM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

Jhunjhunu: पहली बार बने कलेक्टर ने आमजन को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए औचक निरीक्षण किया। वहीं मरीजों से सुविधाओं का फीडबैक लिया। कलेक्टर ने कहा कि सरकारी सुविधा मरीजों को मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर ने किया स्वास्थ्य सुविधाओं का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने जिले में आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में सरकारी सेवाओं का पूरा लाभ मिले। इस संबंध में काफी गंभीर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने मंगलवार रात को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बीडीके अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक अस्पताल पहुंचे कलेक्टर मीणा ने मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया।
विज्ञापन


उन्होंने इमरजेंसी सेवा, नि:शुल्क दवा वितरण केंद्र, नि:शुल्क जांच केंद्र समेत विभिन्न वार्डों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान आपातकालीन ईकाई प्रभारी डॉ इकराज अहमद ,फिजिशियन डॉ कपिल सिहाग, डॉ श्यामलाल सैनी, डॉ राहुल सोनी, एचसीटी सुनील खरींटा ने उन्हें आवश्यक जानकारी दी। जिला कलेक्टर ने इस दौरान व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें