फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: सिक्किम में शहीद हुआ जिले का एक और जवान, गांव में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 15 Sep 2024 11:19 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

सिक्किम में तैनात जिले के एक और जवान के शहीद होने की खबर है। आज उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचने के बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान एक हादसे में वे शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
शहीद जितेंद्र सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सुल्ताना कस्बा निवासी आर्मी जवान जितेंद्र सिंह शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान एक हादसे में शहीद हो गए। रविवार को उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वर्तमान में वे सिक्किम में तैनात थे।
विज्ञापन


इस दौरान सेना के अधिकारी और गांव के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। शहीद सिंह के सम्मान में रविवार को सुल्ताना कस्बे के बाजार पूर्णतया बंद रखे गए।  जितेंद्र सिंह शेखावत 1998 में आर्मी सर्विस कोर में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पत्नी मनोज कंवर, एक बेटा और एक बेटी हैं। कुछ दिन पहले ही शहीद जितेंद्र सिंह 15 दिन की छुट्टी पर गांव आए थे। उनकी असामयिक मौत की खबर सुनकर परिवार और दोस्त सदमे में हैं। 

जानकारी के अनुसार सिक्किम में अपनी पोस्ट से दूसरी पोस्ट पर गोला-बारूद ले जाते समय जितेंद्र की गाड़ी में अचानक तबीयत बिगड़ गई थी और इलाज के दौरान अगली सुबह ही उनकी मौत हो गई।

शहीद जितेंद्र सिंह

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें