फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: सोशल मीडिया पर 11 भावुक स्टोरी डालकर ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी, आखिरी पोस्ट में लगाए गंभीर आरोप

Thu, 16 Jul 2026 08:34 AM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

सोशल मीडिया पर लगातार 11 भावुक स्टोरी डालने के बाद एक 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि प्रेम-प्रसंग को लेकर युवक को लंबे समय से धमकियां मिल रही थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या किए जाने की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। आत्महत्या से पहले युवक ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कई भावुक पोस्ट साझा किए, जिनमें उसने एक युवती के प्रति अपना प्रेम जताते हुए विदाई संदेश लिखे और युवती के परिजनों पर धमकियां देने के गंभीर आरोप लगाए। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


मृतक की पहचान महपालवास निवासी संदीप जाट के रूप में हुई है, जो एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार संदीप घर से सूरजगढ़ जाने की बात कहकर निकला था, जिसके बाद उसने दिल्ली कैंट से जयपुर जा रही सैनिक एक्सप्रेस ट्रेन के आगे आ कर आत्महत्या कर ली। स्टेशन मास्टर ने युवक के ट्रेन के आगे कूदने की जानकारी पुलिस को दी, सूचना मिलते ही सूरजगढ़ पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची।

घटना से पहले संदीप ने फेसबुक पर लगातार 11 स्टोरी पोस्ट की थीं। इनमें एक युवती के साथ तस्वीरें साझा करते हुए उसने भावुक संदेश लिखे। कुछ स्टोरी में उसने जीवन को अलविदा कहने जैसी बातें लिखीं और सभी परिचितों से माफी मांगी। एक पोस्ट में उसने युवती को अपना लाइफ पार्टनर बताते हुए उसे याद करने की बात कही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kota: डायलिसिस कराने से महिला मरीजों ने किया मना, सरकार से मांगी इच्छामृत्यु और किडनी ट्रांसप्लांट; जानें

इसी बीच इंस्टाग्राम पर किए गए उसके अंतिम पोस्ट ने मामले को और गंभीर बना दिया। पोस्ट में उसने दावा किया कि युवती के परिजनों द्वारा उसे लगातार धमकियां दी जा रही थीं। उसने लिखा कि वह भय और मानसिक दबाव में है तथा इसी कारण यह कदम उठा रहा है। पोस्ट के अंत में उसने युवती के लिए प्रेमभरा संदेश भी लिखा।

मृतक के भाई ने सूरजगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि संदीप का एक युवती से प्रेम-प्रसंग था, जिसकी जानकारी करीब एक वर्ष पहले युवती के परिजनों को हो गई थी। रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो महीनों से संदीप को लगातार धमकियां दी जा रही थीं। परिजनों का यह भी आरोप है कि पूर्व में उसके साथ मारपीट की घटनाएं भी हुई थीं और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जाती थी।
विज्ञापन


परिजनों ने यह भी दावा किया है कि घटना के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने संदीप के इंस्टाग्राम अकाउंट से महत्वपूर्ण जानकारी हटा दी और अकाउंट बंद कर दिया हालांकि ये मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसकी अमर उजाला पुष्टि नही करता है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें