फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: यात्रियों के लिए बड़ी राहत; भवानी मंडी रेलवे स्टेशन में गरबा एक्सप्रेस को मिला ठहराव

Sun, 26 Apr 2026 02:36 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

भवानीमंडी रेलवे स्टेशन पर गरबा एक्सप्रेस को नया ठहराव मिलने से क्षेत्र के यात्रियों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। सांसद दुष्यंत सिंह ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सेवा की शुरुआत की। अब गुजरात और पश्चिम बंगाल के लिए सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
झालावाड़ जिले के लोगों को मिली बड़ी सौगात - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ जिले के भवानीमंडी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने अहम फैसला लिया है। अब गाड़ी संख्या 12937/12938 गरबा एक्सप्रेस (गांधीधाम–हावड़ा–गांधीधाम) को भवानीमंडी स्टेशन पर नया ठहराव प्रदान किया गया है। इस सुविधा से जिले और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रविवार सुबह झालावाड़-बारां के सांसद दुष्ययंत सिंह ने गांधीधाम से हावड़ा की ओर जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इस नए ठहराव का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने चालक दल का माल्यार्पण और साफा पहनाकर सम्मान भी किया।

व्यापार और चिकित्सा यात्रा में मिलेगी सुविधा
भवानीमंडी और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में व्यापारी व्यापारिक गतिविधियों और चिकित्सा उपचार के लिए गुजरात के शहरों, खासकर गांधीधाम और सूरत, की यात्रा करते हैं। ऐसे में इस ट्रेन का ठहराव क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा और यात्रा का समय व लागत दोनों कम होंगे।
विज्ञापन


ऐसा रहेगा ट्रेन का समय
  • गाड़ी संख्या 12937 (गांधीधाम–हावड़ा): 26 अप्रैल से प्रतिदिन सुबह 7:38 बजे भवानीमंडी पहुंचेगी और 7:40 बजे आगे के लिए रवाना होगी।
  • गाड़ी संख्या 12938 (हावड़ा–गांधीधाम): 29 अप्रैल से रात्रि 12:28 बजे पहुंचेगी और 12:30 बजे प्रस्थान करेगी।

ये भी पढ़ें-  दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दौड़ती गाड़ी बनी आग का गोला; चालक ने कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन


क्षेत्र के लिए बड़ी राहत
झालावाड़ जिले में ट्रेनों की संख्या सीमित होने के कारण लंबे समय से अतिरिक्त रेल सुविधाओं की मांग की जा रही थी। मध्यप्रदेश सीमा से सटे इस प्रमुख व्यापारिक नगर में ट्रेन का नया ठहराव मिलने से स्थानीय व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों को सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें