फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar News: जेल से छूटते ही गैंगस्टर स्टाइल में निकाला जुलूस, अब समर्थकों के साथ फिर सलाखों के पीछे पहुंचा

Sat, 27 Jun 2026 08:05 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

जेल से बाहर आते ही हिस्ट्रीशीटर ने समर्थकों के साथ शहर में जुलूस निकाला और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और मुख्य आरोपी सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करते हुए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ पुलिस ने जेल से रिहाई के बाद जुलूस निकालकर आमजन में दहशत फैलाने और गैंगस्टर स्टाइल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन चौपहिया वाहन भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी पुत्र रईस की जेल से रिहाई के दौरान उसके करीब 20-25 समर्थक जिला जेल के मुख्य गेट पर एकत्र हुए। इसके बाद चौपहिया वाहनों के काफिले के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से जुलूस निकाला गया। इस दौरान नारेबाजी, शोर-शराबा और तेज गति से वाहन चलाकर आमजन में भय और दहशत फैलाने का प्रयास किया गया।

एसपी ने बताया कि पूरे घटनाक्रम का वीडियो गैंगस्टर स्टाइल में तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। पुलिस के अनुसार इसका उद्देश्य आरोपी का रुतबा दिखाना, गैंग का प्रभाव बढ़ाना और आम लोगों में डर का माहौल बनाना था। वायरल वीडियो में कबीर संजरी का भाई अमन संजरी सहित अन्य साथी भी दिखाई दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pali News: मोहर्रम की रात गोलीकांड का खुलासा, फर्जी फायरिंग की कहानी रच पुलिस को किया गुमराह, अपने ही हथियार से लगी गोली

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने वायरल वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी कबीर संजरी और उसके भाई अमन संजरी के खिलाफ पहले से बलात्कार, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने और मारपीट जैसे गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में कबीर संजरी, अमन संजरी, आशी, फरहान खान, अमन खान, इमरान खान, आसिफ खान, राहिल खान, साहिल और इरफान उर्फ गुल्लु शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार किया है। साथ ही जुलूस में इस्तेमाल किए गए तीन चौपहिया वाहन भी जब्त कर लिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें