फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar News: शादी का झांसा देकर की थी ठगी, छह माह से फरार इनामी महिला आरोपी नोएडा से गिरफ्तार

Sun, 14 Dec 2025 07:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

Jhalawar News: शादी का झांसा देकर साढ़े चार लाख रुपये की ठगी के मामले में छह माह से फरार इनामी महिला आरोपी पूजा को झालरापाटन पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रही थी।
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ में शादी का झांसा देकर कुंवारे युवकों से ठगी करने के मामले में झालरापाटन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छह माह से फरार इनामी महिला आरोपी को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रही थी।

विज्ञापन

 
विशेष टीम ने की कार्रवाई
झालरापाटन सीआई अलका के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता के आधार पर कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी पूजा को नोएडा से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पूजा पुत्री स्वर्गीय सुरेश पासवान दुसाद, उम्र 29 वर्ष, निवासी गझंडी थाना झुमरी तलैया जिला कोडरमा झारखंड, हाल निवासी रणछोड़ मंदिर के पास गिंदोर थाना झालरापाटन जिला झालावाड़ के रूप में हुई है।
 
छह माह पहले रुपये लेकर हुई थी फरार
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 19 जून 2025 को फरियादी विकास गोयल पुत्र ओमप्रकाश महाजन निवासी मामा-भांजा चौराहा, झालावाड़ ने थाना कोतवाली झालावाड़ में प्रार्थना पत्र पेश किया था। इसमें बताया गया कि उसके भाई विशाल गोयल को शादी का झूठा झांसा देकर आरोपी पीयूष जैन, रीमा जैन और पूजा जैन ने साढ़े चार लाख रुपये हड़प लिए और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सऊदी अरब में मौत: एक माह बाद भी वतन नहीं लौटा रमेश का शव; HC ने केंद्र, राज्य सरकार और दूतावास को थमाया नोटिस
 
पहले हो चुकी है एक आरोपी की गिरफ्तारी
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पीयूष जैन को 7 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद प्रकरण की अन्य आरोपी रीमा जैन और पूजा जैन फरार हो गई थीं। दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अलग-अलग स्थानों पर रह रही थीं।
विज्ञापन

 
तकनीकी सहायता से पकड़ी गई महिला आरोपी
पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश जारी रखते हुए तकनीकी सहायता के जरिए पूजा की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद उसे नोएडा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें