फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar News: चौमहला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया युवक, दोनों पैर और एक हाथ कटा, कोटा रैफर किया

Thu, 18 Dec 2025 08:51 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

चौमहला रेलवे स्टेशन पर पटरी पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए कोटा रैफर किया गया है। 
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आया युवक गंभीर घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में चौमहला क्षेत्र में एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब युवक चौमहला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक को पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


हादसे में युवक के दोनों पैर और एक हाथ कटकर अलग हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए कोटा रैफर कर दिया।

ये भी पढ़ें: Dungarpur: समुदाय विशेष के युवक की छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने की आत्महत्या, आक्रोशित ग्रामीण धरने पर बैठे
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घायल युवक पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत है। घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

फिलहाल युवक का इलाज कोटा में जारी है। घटना की जानकारी संबंधित विभागों को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें