फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar News: बाइक सवार किराना सप्लायर को अज्ञात वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान तोड़ा दम; परिजनों में कोहराम

Mon, 15 Dec 2025 03:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

Jhalawar News: रामगंजमंडी निवासी बाइक चालक संजय कुमार की भानपुरा से लौटते समय सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा, जबकि परिवार में शोक का माहौल है।
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा जिले के रामगंजमंडी निवासी एक बाइक चालक की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह किराने के सामान की सप्लाई कर वापस लौट रहा था।

विज्ञापन

 
सप्लाई से लौटते समय हुआ हादसा
झालावाड़ एसआरजी अस्पताल चौकी प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि संजय कुमार पुत्र सूरजमल अपने नौकर के साथ बाइक से किराने का सामान लेकर मध्यप्रदेश की ओर भानपुरा गया था। वापस लौटते समय लेदी चौराहा के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे संजय गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan MLA Fund Scam: विधायक निधि घोटाले में आरोपी विधायकों की जांच विधानसभा की सदाचार कमेटी को
विज्ञापन

 
घायल अवस्था में अस्पताल में कराया गया भर्ती
हादसे के बाद साथ मौजूद नौकर ने तत्काल फोन कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद घायल संजय को झालावाड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
परिजनों ने बताया कि संजय अपनी मां के साथ रामगंजमंडी में किराए के मकान में रहकर फुटकर किराने के सामान की सप्लाई का काम करता था और इसी से परिवार का पालन-पोषण हो रहा था। उसका एक भाई बाहर रहता है और संजय अविवाहित था। अस्पताल चौकी पुलिस ने परिजनों से रिपोर्ट लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें