फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटूश्यामजी जा रही बस के पिछले पहिए में लगी आग: 11 से अधिक यात्री थे सवार; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Sat, 24 Oct 2026 01:12 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

राजस्थान के झालावाड़ से खाटूश्यामजी जा रही रोडवेज बस में शनिवार सुबह नेशनल हाईवे-52 पर देवरीघाटा के पास पिछले पहिए के नजदीक आग लग गई। झालावाड़ डिपो की यह बस सुबह करीब 7:30 बजे रवाना हुई थी और घटना के समय उसमें 11 से अधिक यात्री सवार थे।
विज्ञापन
खाटूश्यामजी जा रही रोडवेज बस के पिछले पहिए में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के झालावाड़ से खाटूश्यामजी जा रही रोडवेज बस में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। नेशनल हाईवे-52 पर देवरीघाटा के पास बस के पिछले पहिए के नजदीक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। बस के पीछे चल रहे एक कार चालक ने धुआं देखकर बस को ओवरटेक किया और चालक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोक दिया और उसमें सवार यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। बस में मौजूद अग्निशमन सिलेंडर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। सूचना मिलने पर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया। बस में 11 से अधिक यात्री सवार थे।

सुबह 7:30 बजे झालावाड़ से रवाना हुई थी बस

जानकारी के अनुसार, झालावाड़ डिपो की रोडवेज बस शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे झालावाड़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना हुई थी। बस नेशनल हाईवे-52 पर शहर से करीब छह किलोमीटर दूर देवरीघाटा पहुंची थी। इसी दौरान बस के पिछले पहिए के पास से अचानक धुआं निकलने लगा और आग लग गई। पीछे चल रहे कार चालक ने इसकी जानकारी बस चालक को दी। चालक ने तुरंत बस रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई

घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड प्रभारी श्याम खटाना ने दमकल दल को मौके पर रवाना किया। दमकलकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बस में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक की सतर्कता और समय पर बस रोकने के कारण सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग बुझने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

दो दिन पहले ही बस का हुआ था मेंटेनेंस

रोडवेज डिपो मैनेजर पवन कुमार सैनी ने बताया कि बस के पीछे चल रहे एक कार सवार ने पिछले हिस्से से धुआं निकलते देखा था। उसने बस को ओवरटेक कर चालक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद चालक ने तत्काल बस रोककर यात्रियों को नीचे उतारा और आग बुझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

मैनेजर के अनुसार, बस का दो दिन पहले ही मेंटेनेंस किया गया था। इस दौरान पहियों में लगने वाले ब्रेक लाइनर बदले गए थे। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि ब्रेक लाइनर अधिक टाइट होने के कारण ब्रेक लगाने के दौरान घर्षण से गर्मी बढ़ गई होगी, जिससे आग लग सकती है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

पहले भी हादसे का शिकार हो चुकी है खाटूश्यामजी जाने वाली बस

जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी खाटूश्यामजी जा रही एक रोडवेज बस दुर्घटना का शिकार हो चुकी है। उस हादसे में यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं, जबकि चालक को भी चोट लगने के कारण फ्रैक्चर हो गया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बीच बसों के रखरखाव और तकनीकी जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, शनिवार को हुई आग की घटना में चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें