फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश का खूनी अंजाम: खेत में मिला व्यक्ति का लहूलुहान शव, पत्नी ने चार लोगों को हत्या के आरोप में करवाया नामजद

Wed, 11 Feb 2026 09:35 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

Jhalawar News: झालावाड़ के मदनपुरिया गांव में कालूलाल भील की पुरानी रंजिश में हत्या कर दी गई। पत्नी की रिपोर्ट पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज हुआ। मृतक पूर्व में हत्या के मामले में सजा काट चुका था। पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन
शव का अकलेरा अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ जिले के अकलेरा क्षेत्र स्थित मदनपुरिया चरेल गांव में मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की निर्मम हत्या का मामला सामने आया। कालूलाल भील (40) पुत्र मोतीलाल का शव मंगलवार दोपहर दौलतराम भील के खेत में लहूलुहान हालत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अकलेरा के सेटेलाइट अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

विज्ञापन

 
पत्नी की रिपोर्ट पर चार के खिलाफ नामजद मामला दर्ज
अकलेरा सीआई धर्माराम चौधरी के अनुसार, बुधवार को परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर चार लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हत्या की धारा में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की है और शीघ्र गिरफ्तारी का दावा किया है।

पढ़ें- सीमेंट प्लांट में तोड़फोड़ और मारपीट: श्रमिकों ने किया उग्र प्रदर्शन, सुपरवाइजर से कहासुनी के बाद भड़का विवाद
विज्ञापन

 
जेल से छूटकर कोटा में रह रहा था कालूलाल
जानकारी में सामने आया है कि मृतक कालूलाल भील जेल से छूटने के बाद अपने परिजनों के साथ कोटा में रह रहा था। घटना की सूचना मिलने पर परिजन कोटा से अकलेरा पहुंचे। बताया गया कि वह हाल ही में गांव लौटा था।
विज्ञापन

 
पूर्व में हत्या के मामले में काट चुका था सजा
जांच में यह भी सामने आया है कि कालूलाल भील ने वर्ष 2021 में गांव के ही भैरूलाल भील की हत्या की थी। इस मामले में उसे कोर्ट द्वारा सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी। लगभग पांच-छह महीने पहले सजा पूरी करने के बाद वह रिहा हुआ था और मंगलवार को अपने गांव मदनपुरिया लौटा था। दोपहर में उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें