जालौर में पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश कर वारदातों का खुलासा किया है। साथ ही चोरी की वारदातों से आरोपियों द्वारा चोरी किए गए माल को खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जालौर जिले के कई जगहों पर सुने मकानों व मंदिरों में चोरी की वारदात करना अन्य आस पास के जिले में चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।
पुलिस के अनुसार जालौर सर्कल क्षेत्र में सुने मकानों, मन्दिरों व अन्य स्थानों पर हुई चोरी की वारदातों के खुलासे के लिए एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में सर्कल जालौर में घटित हुई चोरी नकबजनी की वारदातों में अज्ञात आरोपियों का पता लगाकर करीब आधा दर्जन चोरी की वारदातों का पर्दाफाश कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें पूछताछ में ओर भी कई बड़ी चोरियों खुलासा होने की संभावना है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियां ने बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बोकडा उम्मेदाबाद, ऐलाना, मिठडी, चुरा गांव में घरों में चोरी की वारदात करना एवं देलदरी में गांव में एक मन्दिर में घुसकर चोरी की वारदात करना कबूल किया है। एसपी ज्ञानचंद्र यादव ने बताया कि क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों का खुलासा करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालौर वृताधिकारी जालौर व थानाधिकारियों को चोरी के घटनास्थल का मौका मुआयना कर टीमों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिसमें सभी घटनास्थलों से साक्ष्य एकत्रित करने हेतु एमओबी टीम, एफएसएल टीम को मौके से घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही जिला साइबर टीम से कॉल डिटेल, मोबाइल टॉवर डाटा विश्लेषण कर तकनीकी सहायता से डीएसटी टीम प्रभारी बलदेवाराम एवं साइबर एक्पर्ट त्रिलोकसिंह मय जाब्ता ने सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त संदिग्धों की तलाश शुरू कर जिला पाली के नाणा, सिरोही के पिण्डवाड़ा, रेवदर एवं उदयपुर साइड में कैंप करवाया जाकर संदिग्धों की पहचान शुरू कार्रवाई गई। सर्वप्रथम संदिग्ध आरोपी भारमाराम को पीछा कर दस्तयाब किया गया, जो पिण्डवाड़ा थाने का हिस्ट्रीशीट एवं हार्डकोर अपराधी होना पाया गया। उक्त आरोपी से पूछताछ करने पर चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया गया।