फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: मौसम के बदले मिजाज, जालौर में कहीं गर्मी का कहर, कहीं आंधी और बारिश, बाड़मेर में हाल-बेहाल

Sat, 14 Jun 2025 02:53 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

सार

जालौर में एक ही दिन में दो अलग-अलग मौसम देखने को मिले एक तरफ जहां जालौर शहर और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी के तेवर जारी रहे वहीं जिले के भाद्राजून में तेज आंधी और बारिश ने मौसम के मिजाज बदल डाले। इधर पड़ोसी बाड़मेर में गर्मी अपने चरम पर है।
विज्ञापन
भाद्राजून में आंधी बारिश से पेड़ गिरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। जिले में लगातार बढ़ते तापमान का असर ये है कि यहां रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। भीषण गर्मी के चलते शहर की प्रमुख सड़कों और चौराहे पर सन्नाटा नजर आ रहा है। बता दें कि पिछले तीन-चार दिनों से पड़ोसी जिले बाड़मेर-जैसलमेर के अधिकतम तापमान का असर जालौर में भी देखने को मिल रहा है, जिसके चलते यहां जिले में दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि 15 जून को जिले में मौसम अचानक बदल सकता है। विभाग के अनुसार बादलों की गर्जना के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। हालांकि कल देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गर्मी के बाद जिले के आहोर उपखंड क्षेत्र के भाद्राजून कस्बे में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इस मौसम बदलाव ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं तेज हवाओं और बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: अजमेर-दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत, तीन पुलिसकर्मी भी घायल
विज्ञापन


भाद्राजून और आसपास के ग्रामीण इलाकों में देर शाम शुरू हुई आंधी इतनी तेज थी कि कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे धराशायी हो गए। वहीं एक पुराना कच्चा मकान तेज आंधी की चपेट में आ गया, जिसकी छत और दीवारें गिरने से मकान पूरी तरह से धराशायी हो गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम करीब सात बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला। आसमान में काले बादलों के साथ तेज गर्जना शुरू हुई और कुछ ही देर में तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद तेज बारिश ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर बिजली के पोल उखड़कर गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। कई जगहों पर बड़े पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। कई कच्चे मकानों के छप्पर उड़ने की भी सूचना है।
विज्ञापन


इधर बाड़मेर में गर्मी और उमस के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार सुबह से ही तेज तपिश और हवाएं थामने की चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यहां दोपहर के समय पर 44 डिग्री के पार पहुंच गया, जिसके चलते शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून से मौसम में बदलाव के साथ कई स्थानों पर बारिश हो सकती है, ऐसे में अगले दो दिनों तक थार के लोगों को गर्मी और उसम से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। ऐसे में लोग बेसब्री से मानसून आने का इंतजार कर रहे हैं ताकि इस भीषण गर्मी से राहत मिल सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें