फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore Crime: जैन मंदिर में चोरी की वारदात सहित अन्य दो वारदातों का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Jan 2025 08:51 AM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

सार

Jalore: जालौर जिले की आहोर पुलिस ने थाना क्षेत्र के जैन मंदिर में हुई चोरी की वारदात सहित अन्य दो वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी की वारदातों में शामिल अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौर जिले के आहोर पुलिस में थाना क्षेत्र के सेन्दरिया बालोतान जैन मंदिर सहित दो अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों में शामिल अन्य आरोपियों को भी नामजद तलाश शुरू कर दी है। एसपी ज्ञानचंद्र यादव ने प्रेस वार्ता कर चोरी की वारदातों का खुलासा किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में थाना क्षेत्र में हो रही चोरी व नकबजनी की वारदातों को ट्रेस आउट करने के लिए तकनीकी सहायता एवं संदिग्ध अपराधियों पर निगरानी व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी दिनेश कुमार और महेंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। जिसमें आरोपियों ने गिरोह बनाकर सूने बंद मकानों व मंदिरों में चोरी की वारदात करना कबूल किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 6 वारदात करना बताया, जिसमें आहोर थाना क्षेत्र में दो वारदातें एवं अन्य थाना क्षेत्र में चार वारदातें करना कबूल किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस ने चोरी किए गए सामान को बरामद किया एवं अन्य वारदातों में शामिल आरोपियों के संबंध में कड़ी पूछताछ व अनुसंधान कर रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने नकबजनी  गैंग द्वारा गिरोह बनाकर शराब पीकर सूने बंद मकान व मंदिरों में चोरी की वारदात करना भी स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें