साइबर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : credit
जिले के साइबर पुलिस ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो और मैसेज भेज कर प्रताड़ित करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया, पुलिस के अनुसार एक युवती के पिता ने बागरा पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि आरोपी इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो को एडिट कर प्रताड़ित कर रहा है जिसकी रिपोर्ट पर जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया
जालोर-राजस्थान
जालोर जिले की साइबर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के जरिए अश्लील फोटो और संदेश वायरल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पीड़िता को प्रताड़ित कर रहा था। जानकारी के अनुसार जालोर जिले के बागरा थाना क्षेत्र का है, जहां अक्टूबर 2023 में एक युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि एक व्यक्ति ने उनकी बेटी की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसे अश्लील फ़ोटो भेजकर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया था।पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपी पन्नेसिंह पुत्र स्वरूपसिंह, जो सांचौर तहसील के सुरावा गांव का रहने वाला है। पन्नेसिंह ने अपने मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए फर्जी आईडी बनाई और पीड़िता की तस्वीरों को एडिट कर अश्लील सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके अलावा, उसने आपत्तिजनक फोटो भेजकर प्रताड़ित किया। मामले में पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के सुपरविजन में साइबर थाना प्रभारी बाबूलाल जांगीड़ की टीम ने इस मामले की गहराई से जांच की। तकनीकी साक्ष्यों और जांच के बाद, आरोपी पन्नेसिंह को 9 जनवरी 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान, उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। फ़िलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।
मलखंब में उज्जैन फिर सिरमौर.... देशभर की 72 यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों में उज्जैन की टीम ने जीता