फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: क्षतिग्रस्त नाव लेकर तालाब में उतरे युवक, पानी भरने पर चिल्लाने लगे, सिविल डिफेंस की टीम ने बचाया

Thu, 02 Jan 2025 04:21 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

जालोर निवासी दो युवक तालाब किनारे बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीन के बाद वे किनारे पर पड़ी क्षतिग्रस्त नाव को लेकर तालाब में उतर गए। नाव डूबने की सूचना पर पहुंची सिविल डिफेंस की टीम ने उन्हें बचाया।
विज्ञापन
युवकों को निकाला बाहर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालोर शहर के सुंदेलाव तालाब में बुधवार देर शाम दो युवक क्षतिग्रस्त नाव लेकर तालाब में उतर गए। नाव  डूबने पर दोनों चिल्लाने लगे। मौके पर पहुंची सिविल डिफेंस टीम ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द कर दियाद्ध। 

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, जालोर निवासी विकास गुर्जर पुत्र प्रेमाराम और सूरज प्रकाश पुत्र मूलाराम ने बुधवार को तालाब किनारे बैठकर शराब पी। इसके बाद किनारे पर पड़ी क्षतिग्रस्त नाव को लेकर तालाब में उतर गए। दोनों युवक हिलोरें मारते हुए तालाब के बीच पहुंच गए, लेकिन क्षतिग्रस्त नाव में पानी भरने लगा और वह डूबने की स्थिति में आ गई।

यह देखते ही डर के मारे दोनों चिल्लाने लगे। तालाब के किनारे मौजूद लोगों ने यह दृश्य देखकर हनुमानजी मंदिर के महंत पवनपुरी महाराज को सूचना दी। महाराज ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। डीएसपी गौतम जैन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सिविल डिफेंस टीम को बुलाया। थोड़ी ही देर में सिविल डिफेंस टीम के प्रभारी राजेंद्र सोनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने एक सुरक्षित नाव के जरिए तालाब के बीच जाकर दोनों युवकों को बचाया।
विज्ञापन

 
सिविल डिफेंस टीम के सदस्य छगननाथ, मदन, हरसन, सुरेश दास, और कुइयाराम ने नाव को खींचकर किनारे लाया। टीम के प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया कि नाव पूरी तरह से पानी में डूबने वाली थी। रेस्क्यू के बाद दोनों युवकों को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों में से एक, सूरज प्रकाश, होमगार्ड है और कोतवाली में अपनी ड्यूटी करता है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें