फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: पुलिस ने पेट्रोल पंप चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; जानें कैसे की कार्रवाई

Fri, 14 Feb 2025 09:56 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

सार

पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में, सांचौर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 10 फरवरी को सांकड़ गांव स्थित पेट्रोल पंप पर हुई चोरी की घटना की जांच की। टीम ने आरोपी संजय विश्नोई (27) पुत्र मोटाराम, निवासी सेडिया, थाना करड़ा, जिला जालोर को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जालौर जिले में सांचौर पुलिस ने पेट्रोल पंप पर हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 55,300 रुपये की नकदी भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में, सांचौर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 10 फरवरी को सांकड़ गांव स्थित पेट्रोल पंप पर हुई चोरी की घटना की जांच की। टीम ने आरोपी संजय विश्नोई (27) पुत्र मोटाराम, निवासी सेडिया, थाना करड़ा, जिला जालौर को गिरफ्तार किया।

घटना के संबंध में प्रवीण विश्नोई निवासी सांकड़ की रिपोर्ट पर थाना सांचौर में प्रकरण संख्या 73/2025 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि आरोपी संजय विश्नोई ने पेट्रोल पंप की रैकी कर, सैल्समैन के व्यस्त होने के दौरान ऑफिस में रखी नकदी चोरी की थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वारदात का जल्द खुलासा किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें