फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार, झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने के नाम पर की हरकत

Mon, 16 Sep 2024 09:44 AM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

सार

जिले के सांचौर पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी झाड़-फूंक करके लोगों की बीमारी ठीक करने का दावा करता था और उसने नाबालिग को भी डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी गौतम दास
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांचौर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सांचौर पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के निर्देशन और वृत्ताधिकारी वृत्त सांचौर जेठूसिंह करनोत के सुपरविजन में आरोपी तांत्रिक गौतमदास पुत्र सांवलदास निवासी अरजीयाण को जोधपुर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है।तांत्रिक द्वारा नाबालिग के साथ झाड़-फूंक करते समय उसे डराकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।

विज्ञापन


बीती 20 अगस्त को पुलिस थाना सांचौर में रिपोर्ट प्राप्त हुई थी कि आरोपी गौतमदास पुत्र सांवलदास 10 मई को पीड़ित के घर आया और नाबालिग को झाड़-फूंक करके बीमारी मिटाने के नाम पर कमरे में बंद कर उसे डराते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। सांचौर पुलिस ने प्रकरण में कार्रवाई करते हुए आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी और उसके जोधपुर में छुपा होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने जोधपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया। बहरहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें