राजस्थान सांचौर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के विरुद्ध पुलिस लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई जारी है। जिले के झाब पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 444.520 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर डोडा पोस्त की तस्करी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन को जब्त किया है।
पुलिस की ओर से बरामद किए गए अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त की बाजार कीमत 75 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस के अनुसार सांचौर एसपी हरिशंकर के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष चलाया जा रहा है, जिसमें अभियान के तहत झाब थाना अधिकारी कमलेश कुमार नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गश्त के दौरान गांव चोरा में एक पिकअप वाहन से भरे हुए कुल 22 कट्टों में 444.520 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामदकर आरोपी दीपाराम पुत्र तेजाराम बिश्नोई निवासी खिरोड़ी वह भजनलाल पुत्र किशनाराम बिश्नोई निवासी खिरोड़ी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार कल थानाधिकारी कमलेश कुमार मय टीम ने सरहद छोरा में गोशाला के पास सामने से एक पिकअप वाहन के चालक ने पुलिस को वाहन को आता देख भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस टीम ने उक्त ट्रॉले का पीछा किया। पुलिस ने आरोपियों को दस्तयाब कर वाहन पिकअप कीतलाशी ली। तलाशी के दौरान कुल 22 कट्टों में भरा 444.520 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद हुआ। जिस पर आरोपी दीपाराम पुत्र तेजाराम बिश्नोई निवासी खिरोड़ी भजनलाल बिश्नोई पुत्र किशनाराम बिश्नोई निवासी खिरोड़ी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी दीपाराम पुत्र तेजाराम बिश्नोई पूर्व में पुलिस विभाग में कांस्टेबल रह चुका है जो वर्तमान में ग्राम विकास अधिकारी लगा हुआ है। वहीं आरोपी भजनलाल के विरुद्ध भी पूर्व में एक एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों से पुलिस की पूछताछ अनुसंधान जारी है।
सांचौर जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के अनुसार जिला पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत झाब पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई कर 444.520 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्ट बरामदकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खिरोड़ी निवासी आरोपी दीपाराम बिश्नोई एवं आरोपी भजनलाल बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपाराम पूर्व में पुलिस विभाग में कांस्टेबल रह चुका है और जो वर्तमान में ग्राम विकास अधिकारी लगा हुआ है। मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान और पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद डोडापोस्त की बाजार कीमत कीमत 75 लाख आंकी गई है।