फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जालौर में बागोड़ा और चितलवाना पुलिस की एनडीपीएस एक्ट के तहत दो कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Jan 2025 09:23 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

सार

राजस्थान के जालौर जिले में बागोड़ा और चितलवाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौर में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दो कार्रवाईयां की हैं। इनमें कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बागोड़ा पुलिस और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई बागोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की। जिले की जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) और बागोड़ा पुलिस ने मिलकर एक सूचना पर कार्रवाई की और सरहद चैनपुरा में स्थित एक किराना दुकान पर दबिश दी, जिसमें यहां से पुलिस ने 28.17 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक और 14.91 ग्राम एमडी बरामद किया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी इमाम खान (पुत्र रमजान खान) जो जूना चैनपुरा का निवासी है, को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई डीएसटी टीम सांचौर की मुखबिर सूचना पर थानाधिकारी अरुण कुमार के नेतृत्व में की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ जारी है। इसके अलावा जिले के चितलवाना थाना क्षेत्र में भी एक और बड़ी कार्रवाई की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में थाना प्रभारी अमृतलाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो कैंपर को रोका और उसकी तलाशी ली। पुलिस को वाहन में 9.10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ, जिसे मॉर्फिन (विनिर्मित स्मैक) बताया गया, बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों, भोमाराम (पुत्र नवलाराम निवासी गिडा, थाना बाखासर) और पोकराराम (पुत्र कानाराम निवासी डिडावा, थाना बाखासर, जिला बाड़मेर) को गिरफ्तार किया। इन दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपी से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें