फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News : शुद्ध आहार मिलावट पर वार के तहत 200 किलो दूषित मावा नष्ट, मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान

Sun, 27 Oct 2024 10:58 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

सार

दीपावली को देखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने 200 किलो दूषित मावा नष्ट किया और जांच के लिए मिठाइयों के नमूने लिए।
विज्ञापन
शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में लगातार दीपावली से पहले मिलावटखोरों के विरुद्ध प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है तो वहीं मिलावटखोर आम लोगों के स्वास्थ्य की चिंता न करते हुए मुनाफा कमाने के लिए मिलावटी मिठाइयों की बिक्री में लगे हुए हैं। सांचौर जिले में खाद्य सुरक्षा एवं जिला प्रशासन की स्विफ्ट टीम ने कार्रवाई करते हुए 200 किलो मिलावटी मावा जब्त कर नष्ट करवाया।

विज्ञापन


सांचौर जिला कलेक्टर शक्तिसिंह राठौड़ के निर्देशानुसार जिला खाद्य सुरक्षा एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने फेस्टिवल सीजन को देखते हुए एवं कार्यक्रम शुद्ध आहार मिलावट पर वार के तहत रविवार को सांचौर शहर में निजी व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जिला सीएमएचओ डॉ. बी.एल. बिश्नोई ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जब्त किए गए 200 किलो दूषित मावे को मौके पर ही नष्ट करवाया गया तथा जांच हेतु विभिन्न मिठाइयों के 8 नमूने लिए गए। 

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान लिए गए नमूनों को जांच हेतु जोधपुर स्थित लैब भिजवाया गया है। लैब द्वारा जांच के बाद प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच दल में सांचौर उपखंड अधिकारी प्रमोद कुमार, डीवाईएसपी जेठूसिंह करनोत, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद परमार, बीसीएमओ डॉ. ओमप्रकाश सुथार, महेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें