जालौर के बिजनेसमैन की लखनऊ में मिली लाश
लखनऊ के सैफरान होटल में जालौर के बिजनेसमैन नीलेश भंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। उनका शव होटल के बाथरूम में नग्न अवस्था में पाया गया। बताया जा रहा है कि नीलेश अपनी गर्लफ्रेंड के साथ 18 जनवरी को लखनऊ आए थे। होटल में चेक-इन के लिए उन्होंने अपनी पत्नी का आधार कार्ड इस्तेमाल किया था, जबकि उनके साथ उनकी पत्नी नहीं, बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड थी।
सोमवार रात नीलेश बाथरूम में नहाने गए थे, जहां वे गिरकर अचेत हो गए। उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार जब वे अस्पताल पहुंचे तो गर्लफ्रेंड सामान लाने का बहाना बनाकर मौके से फरार हो गई।
पुलिस ने घटनास्थल से एक महिला का आधार कार्ड बरामद किया, जो नीलेश की पत्नी का था। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि नीलेश ने अपनी पत्नी के आधार कार्ड का इस्तेमाल करके होटल में अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कमरा बुक किया था। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की है और महिला की तलाश कर रही है।
नीलेश का परिवार जालौर के लेटा गांव में रहता था और उनका मेडिकल के क्षेत्र में व्यवसाय था। करीब डेढ़ साल पहले वे सूरत शिफ्ट हो गए थे, लेकिन जालौर में उनका परिवार अब भी रहता है। पुलिस अब इस मामले की पूरी जांच कर रही है और महिला की तलाश कर रही है।
जालौर के बिजनेसमैन की लखनऊ में मिली लाश
जालौर के बिजनेसमैन की लखनऊ में मिली लाश