फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC RAS Result 2024: आरएएस की परीक्षा में जैसलमेर के वीरेंद्र चारण ने बढ़ाया मान, हासिल किया दूसरा स्थान

Sat, 18 Apr 2026 02:15 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

RPSC RAS Result 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS-2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। जैसलमेर के रामपुरिया गांव के वीरेंद्र चारण ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और युवाओं को नई प्रेरणा मिली है।
 
विज्ञापन
वीरेंद्र चारण ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा शनिवार को RAS परीक्षा-2024 के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। इस बार जैसलमेर जिले के एक छोटे से गांव रामपुरिया को प्रदेशभर में नई पहचान मिली है। पोकरण विधानसभा क्षेत्र के इस गांव के होनहार अभ्यर्थी वीरेंद्र चारण ने पूरे राजस्थान में दूसरा स्थान हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि से ग्रामीण क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है और हर कोई इसे गर्व का क्षण बता रहा है।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल हैं पिता
वीरेंद्र चारण का जीवन संघर्ष, अनुशासन और मेहनत की मिसाल है। उनके पिता जेठदान चारण जैसलमेर पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। एक अनुशासित माहौल में पले-बढ़े वीरेंद्र ने बचपन से ही प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देखा था। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया और लगातार मेहनत करते हुए आज यह मुकाम हासिल किया।

टॉप-2 में बनाई जगह
वीरेंद्र की यह सफलता अचानक नहीं आई है, बल्कि यह उनकी निरंतर मेहनत का परिणाम है। इससे पहले भी पिछली परीक्षा में उनका चयन तहसीलदार पद के लिए हुआ था और वर्तमान में वे प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और इस बार सीधे टॉप-2 में जगह बनाकर अपनी प्रशासनिक क्षमता को साबित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  आरएएस की परीक्षा में बाड़मेर के दिनेश ने किया टॉप, मेरिट लिस्ट में चार लड़कियां भी शामिल
विज्ञापन


गांव में जश्न का माहौल
जैसे ही वीरेंद्र के चयन और रैंक की खबर रामपुरिया और पोकरण क्षेत्र में पहुंची, ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी की। परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। उनकी सफलता ने खासतौर पर ग्रामीण युवाओं को प्रेरित किया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें