फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: जाहोता की पहाड़ी पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पास खड़ी बाइक से हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 16 Jul 2026 01:35 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गुरुवार सुबह हरमाड़ा थाना क्षेत्र के जाहोता स्थित जयरामपुरा दादर पहाड़ी के नीचे एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। घटनास्थल के पास मिली बाइक के आधार पर मृतक की पहचान की गई। पुलिस ने मौका-मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस थाना हरमाड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के चौमूं क्षेत्र के हरमाड़ा थाना इलाके में गुरुवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना जाहोता स्थित जयरामपुरा दादर पहाड़ी के नीचे जंगल क्षेत्र की है। सुबह करीब छह बजे जब ग्रामीण और स्थानीय लोग जंगल की ओर पहुंचे तो उन्होंने एक युवक को पेड़ से फंदे पर लटका देखा। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने तत्काल हरमाड़ा थाना पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के क्षेत्र की भी जांच की। घटनास्थल के पास एक मोटर साइकिल भी खड़ी मिली, जिसके पंजीकरण नंबर के आधार पर युवक की पहचान राजकुमार मीणा पुत्र श्रवणलाल मीणा, निवासी आशा वाली ढाणी, बिशनपुरा, थाना हरमाड़ा के रूप में हुई है। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें: Sikar News: आखिर पानी की टंकी पर क्यों चढ़ा 65 साल का बुजुर्ग? हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सुरक्षित नीचे उतारा
विज्ञापन


घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने लोगों की भीड़ को नियंत्रित करते हुए घटनास्थल को सुरक्षित किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा यह जानने का प्रयास कर रही है कि युवक देर रात या सुबह किन परिस्थितियों में वहां पहुंचा था।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पुलिस किसी भी संभावना से इंकार नहीं कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के साथ अन्य तथ्यों का भी विश्लेषण किया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों, परिचितों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें