फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ से बदला राजस्थान का मौसम, 13 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Sun, 01 Feb 2026 08:14 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार से मौसम में बदलाव देखा गया। जयपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में बादल छाए रहे, जबकि अजमेर में बारिश और ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग ने 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। जयपुर ग्रामीण के दूदू क्षेत्र में आधे घंटे तक हल्की बारिश हुई, जिसे फसलों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। बादलों से न्यूनतम तापमान बढ़ा और सर्दी से कुछ राहत मिली।

विज्ञापन
मौसम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार से मौसम में बदलाव देखने को मिला। जयपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में बादल छाए रहे, जबकि अजमेर में बारिश के साथ कई जगह ओलावृष्टि हुई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने रविवार को 13 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

जयपुर ग्रामीण के दूदू और आसपास के इलाकों में शनिवार शाम करीब 7 बजे अचानक मौसम बदल गया। काले बादल छाने के बाद करीब आधे घंटे तक हल्की बारिश हुई। किसानों के अनुसार यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक मानी जा रही है।

पिछले 24 घंटों में अजमेर और जयपुर सहित कई जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई। बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जिससे गलनभरी सर्दी से कुछ राहत मिली। हालांकि फरवरी में सामान्य से कम सर्दी और दूसरे सप्ताह के बाद हल्की गर्मी शुरू होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आज से राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर 1 फरवरी तक पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के कई जिलों में रहेगा। इस दौरान उदयपुर, कोटा, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए कुछ जिलों में ऑरेंज और कुछ में यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


बीते 24 घंटों में प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान 
अजमेर: अधिकतम 24.9°C, न्यूनतम 10.9°C , भीलवाड़ा: अधिकतम 25.0°C, न्यूनतम 14.4°C , वनस्थली: अधिकतम 22.8°C, न्यूनतम 8.3°C , अलवर: अधिकतम 19.8°C, न्यूनतम 7.0°C , जयपुर: अधिकतम 23.0°C, न्यूनतम 12.7°C , पिलानी: अधिकतम 23.0°C, न्यूनतम 8.7°C , सीकर: अधिकतम 25.5°C, न्यूनतम 10.7°C , कोटा: अधिकतम 24.7°C, न्यूनतम 11.9°C , चित्तौड़गढ़: अधिकतम 26.8°C, न्यूनतम 13.6°C , डबोक: अधिकतम 27.8°C, न्यूनतम 13.0°C , बाड़मेर: अधिकतम 28.4°C, न्यूनतम 13.0°C , जैसलमेर: अधिकतम 24.4°C, न्यूनतम 9.2°C , जोधपुर: अधिकतम 27.8°C, न्यूनतम 12.8°C , फलौदी: अधिकतम 25.8°C, न्यूनतम 10.6°C , बीकानेर: अधिकतम 25.2°C, न्यूनतम 8.4°C , चूरू: अधिकतम 25.1°C, न्यूनतम 9.0°C , श्रीगंगानगर: अधिकतम 21.3°C, न्यूनतम 7.3°C रहा।
विज्ञापन


यह भी पढें- देश में सबसे ज्यादा टोल दे रहा है राजस्थान,  5 वर्षों में 29,700 करोड़ टैक्स चुकाया

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें