फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: वार्ड बॉय की बेरहमी से हत्या, महिला से कहासुनी बना मौत की वजह, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 31 Jul 2025 10:18 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के मालपुरा गेट इलाके में एक डेंटल हॉस्पिटल में काम करने वाले 26 वर्षीय वार्ड बॉय दीनदयाल बैरवा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला से कहासुनी की बात पर आरोपी हरेंद्र सिंह ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पेचकस से दीनदयाल के गले और पीठ में वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक वार्ड बॉय दीनदयाल बैरवा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक वार्ड बॉय की दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। महज महिला से कहासुनी की बात पर तीन युवकों ने मिलकर वारदात को इस कदर अंजाम दिया कि सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय दीनदयाल बैरवा के रूप में हुई है, जो एक डेंटल हॉस्पिटल में वार्ड बॉय था। हत्या मालपुरा गेट थाना क्षेत्र में 26 जुलाई की रात को हुई।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात की रात दीनदयाल अपने दोस्तों के साथ सिटी पार्क के पास शराब पार्टी कर रहा था। रात करीब 10:30 बजे पुलिस वहां पहुंची तो दीनदयाल बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। दोस्त उसे मालपुरा गेट के पास छोड़कर चला गया। यहीं से उसकी मौत का सिलसिला शुरू हुआ।

पुलिस के अनुसार, रास्ते में दीनदयाल की एक महिला से कहासुनी हो गई। महिला ने इसकी जानकारी अपने पति हरेंद्र सिंह चौहान को दी, जो गुस्से में आगबबूला हो गया। उसने अपने दो दोस्तों—जितेंद्र सिंह नरुका उर्फ लाला और गणेश प्रजापत—के साथ बाइक पर निकल कर दीनदयाल का पीछा किया। तीनों आरोपियों ने मालपुरा गेट बस स्टैंड के पास दीनदयाल को घेर लिया और पीछे से हमला कर दिया। CCTV फुटेज में साफ देखा गया कि झगड़े के बाद हरेंद्र ने पेचकस से दीनदयाल की पीठ और गले पर वार किए। गले में पेचकस घुसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अलवर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अस्पताल और स्कूलों में मची अफरा-तफरी
विज्ञापन


27 जुलाई तक दीनदयाल घर नहीं लौटा, तो पत्नी ने परिजनों को जानकारी दी। 28 जुलाई को जब परिजन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे, तब पुलिस ने बताया कि 26 जुलाई की रात एक अज्ञात शव मिला था। तस्वीरों से पुष्टि होने पर शव की पहचान दीनदयाल के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि मौत श्वासनली में पेचकस लगने से हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए CCTV फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान की और 72 घंटे के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की कोई पूर्व योजना नहीं थी। महिला से हुई मामूली कहासुनी पर हरेंद्र ने तैश में आकर यह खौफनाक कदम उठाया। तीनों आरोपी जयपुर के रहने वाले हैं—हरेंद्र और जितेंद्र मानसरोवर की पत्रकार कॉलोनी में रहते हैं, जबकि गणेश प्रतापनगर का निवासी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें