फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: वी श्रीनिवास ने संभाला मुख्य सचिव का पद, कहा- पंत मेरे घनिष्ठ मित्र, राजस्थान कर्मभूमि

Mon, 17 Nov 2025 04:26 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

वी श्रीनिवास ने राजस्थान के नए मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला। सुधांश पंत रिलीव हो गए। श्रीनिवास ने कहा कि राजस्थान उनकी कर्मभूमि है और अब लक्ष्य राज्य का ग्रोथ रेट बढ़ाना, निवेश आकर्षित करना और ‘विकसित राजस्थान 2047’ विज़न को धरातल पर उतारना रहेगा।

विज्ञापन
नए मुख्य सचिव वी श्रीनिवास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किए गए वरिष्ठ IAS अधिकारी वी श्रीनिवास ने सोमवार को राजस्थान के नए मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाल लिया। निवर्तमान मुख्य सचिव सुधांश पंत ने उन्हें औपचारिक रूप से चार्ज सौंपा। चार्ज लेने से पहले दोनों अफसरों ने सचिवालय भवन के प्रवेश द्वार स्थित गणेश मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की।

चार्ज संभालने के बाद श्रीनिवास ने वरिष्ठ IAS अधिकारियों के साथ बैठक की, जबकि सुधांश पंत को सचिवालय में IAS एसोसिएशन की ओर से विदाई दी गई। पंत अब दिल्ली में कैबिनेट सचिवालय में विशेष अधिकारी (OSD) के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

“राजस्थान मेरी कर्मभूमि, 22 साल की उम्र में आया था”—वी श्रीनिवास

नई जिम्मेदारी ग्रहण करने के बाद वी श्रीनिवास ने कहा-“मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मेरी कार्यकुशलता पर भरोसा करके इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी। प्रधानमंत्री का भी आभार हूं कि मुझे केंद्र में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी मिली। राजस्थान मेरी कर्मभूमि है—मैं यहां 22 वर्ष की आयु में आया था और कई अहम पदों पर काम किया है।” उन्होंने बताया कि नागौर में उनका प्रोबेशन हुआ, उसके बाद भीलवाड़ा में उपखंड अधिकारी रहे। आयोजन विभाग, वित्त विभाग, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, राजस्थान कर बोर्ड और राजस्व मंडल में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।

विज्ञापन



सचिवालय पहुंचकर सबसे पहले गणेशजी की पूजा की-

“सुधांश पंत मेरे घनिष्ठ मित्र, वरिष्ठ अधिकारियों से बहुत सीखा”

श्रीनिवास ने कहा कि इस पद पर कई दिग्गज अधिकारियों ने उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने बताया-“मैंने ज्वाइन किया था तब VBL माथुर मुख्य सचिव थे। मीठालाल मेहता, राजीव महर्षि और सीएस राजन जैसे दिग्गजों से नजदीक से काम करने का अवसर मिला। आउटगोइंग मुख्य सचिव सुधांश पंत मेरे घनिष्ठ मित्र हैं—कैडर में आने के समय से ही हमारे बहुत अच्छे संबंध रहे हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यसचिव के ऑफिस पर नई नेम प्लेट लगाते हुए कर्मचारी-
 

ग्रोथ रेट बढ़ाना, निजी निवेश लाना और ‘विकसित राजस्थान 2047’ पर होगा फोकस

मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार ने ‘विकसित राजस्थान 2047’ का जो विज़न प्रस्तुत किया है, उसे लागू करने की रूपरेखा तैयार करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा-“राजस्थान का ग्रोथ रेट कैसे बढ़े, अधिक निजी निवेश कैसे आए—इस पर विशेष ध्यान रहेगा। राजस्थान हमेशा बेहतरीन प्रशासन वाला राज्य रहा है और यहां किए गए कई नवाचारों को भारत सरकार ने भी अपनाया है।” श्रीनिवास ने केंद्र सरकार के जन विश्वास बिल, राज्य में लागू जनसंपर्क पोर्टल, और अन्य प्रशासनिक सुधारों का भी उल्लेख किया।

राइजिंग राजस्थान के एमओयू को जमीन पर उतारने पर जोर

उन्होंने कहा-“राइजिंग राजस्थान में हुए एमओयू को धरातल पर उतारना प्राथमिकता होगी। विकसित राजस्थान के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में गरीब, किसानों, महिलाओं और युवाओं को केंद्र में रखते हुए नीतियों का क्रियान्वयन किया जाएगा। विभागों के बीच तालमेल को बेहतर बनाना और प्राथमिकता वाले सेक्टर में होलिस्टिक डेवलपमेंट सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें