फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: निकाय चुनाव की मतगणना में रंगों से होगी पहचान, बिना फोटोयुक्त आईडी के प्रवेश नहीं

Sun, 13 Sep 2026 09:15 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना स्थल पर अधिकारियों, कर्मचारियों, काउंटिंग एजेंट और मीडिया की पहचान के लिए अलग-अलग रंग के पहचान पत्र और प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना स्थल पर तैनात कार्मिकों, काउंटिंग एजेंट और मीडिया की पहचान तथा प्रवेश व्यवस्था के लिए अलग-अलग रंग के पहचान पत्र और प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना फोटोयुक्त पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

पीठासीन अधिकारी से लेकर एजेंट तक के लिए अलग रंग

पहचान पत्र प्रकोष्ठ की प्रभारी अधिकारी देवयानी ने बताया कि पीठासीन अधिकारी और मतगणना पर्यवेक्षक के लिए गुलाबी रंग का पहचान पत्र निर्धारित किया गया है। वहीं मतदान अधिकारी और मतगणना सहायक को हल्के हरे रंग का पहचान पत्र दिया जाएगा। काउंटिंग एजेंट के लिए पीले रंग का पहचान पत्र जारी किया गया है। मीडिया कर्मियों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार गुलाबी रंग का अधिकृत प्रवेश पत्र जारी किया गया है। इसके अलावा मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए सफेद रंग का प्रवेश पत्र और वाहनों के लिए पीले रंग का वाहन प्रवेश पत्र जारी किया गया है।

फोटोयुक्त पहचान पत्र के बिना प्रवेश नहीं

प्रशासन ने साफ किया है कि बिना फोटोयुक्त पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को मतगणना स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और काउंटिंग एजेंट के लिए मतगणना के दौरान अपना निर्धारित पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा।

प्रवेश के समय होगी पहचान पत्रों की जांच

मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रवेश के समय सभी पहचान पत्रों की जांच की जाएगी। प्रशासन की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों, काउंटिंग एजेंट और अन्य अधिकृत लोगों से निर्धारित पहचान पत्र साथ लेकर आने और सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करने की अपील की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतगणना स्थल की सुरक्षा और व्यवस्थित प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए पहचान पत्रों की जांच में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें