फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Thar Accident: जयपुर एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार का कहर, 18 वर्षीय लड़की की मौत

Wed, 21 Jan 2026 05:32 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Hit-And-Run:जयपुर एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार गाड़ी की टक्कर से 18 वर्षीय अनाया शर्मा की मौत हो गई। वह एयर फोर्स की तैयारी कर रही थी और रोजाना रनिंग के लिए जा रही थी। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने थार जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोग तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह हादसा सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

विज्ञापन
थार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार गाड़ियों की लापरवाही ने जान ले ली। एक्सप्रेस हाईवे पर बुधवार सुबह हुए हिट-एंड-रन हादसे में 18 वर्षीय अनाया शर्मा, निवासी झुंझुनूं, की मौत हो गई। हादसे के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, अनाया अपनी बहन के साथ रोज़ाना की तरह रनिंग के लिए एक्सप्रेसवे पर गई थी। उसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही काली थार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अनाया को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अनाया एयर फोर्स की फिजिकल परीक्षा की तैयारी कर रही थी और देश की सेवा करने का सपना देख रही थी।

हादसे के बाद चालक घबराहट में थार को रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान उसने आगे चल रही एक अन्य गाड़ी को भी टक्कर मारी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर थार गाड़ी जब्त कर ली और आरोपी चालक की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों में हादसे के बाद गहरा आक्रोश है। वे तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक्सीडेंट थाना वेस्ट के अधिकारियों ने कहा कि फरार चालक को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अनाया की मौत ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहन चालकों की जिम्मेदारी की चिंता बढ़ा दी है। परिवारजन अब अपने गांव झुंझुनूं के लिए रवाना हो गए हैं। इस हादसे ने लोगों को चेतावनी दी है कि सड़क पर अनुशासन और सुरक्षित ड्राइविंग बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें