फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: जयपुर में आज ‘ट्रैफिक जाम का तूफान’, घर से निकलने से पहले जान लें कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद

Sat, 25 Apr 2026 11:54 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: जयपुर में शनिवार को वीवीआईपी विजिट और इंडियन प्रीमियर लीग मैच के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रहेगी। दिन में वाइस प्रेसिडेंट के दौरे और शाम को सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले IPL मैच से जेएलएन मार्ग और टोंक रोड पर भारी दबाव रहेगा।
विज्ञापन
जयपुर जेएलएन मार्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में शनिवार को ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदलने जा रही है। दिन में वाइस प्रेसिडेंट सीपी राधाकृष्णन की विजिट और शाम को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी दबाव रहेगा। प्रशासन ने आमजन से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

सवाई मानसिंह स्टेडियम में IPL मैच से बढ़ेगा यातायात दबाव
शाम 7:30 बजे इंडियन प्रीमियर लीग का टी-20 मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा, जिससे टोंक रोड, रामबाग चौराहा, सहकार मार्ग, लालकोठी और सी-स्कीम सहित आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित रहेगा। वहीं दिन के समय वीवीआईपी मूवमेंट के चलते जेएलएन मार्ग और टोंक रोड पर आवाजाही नियंत्रित की जाएगी।

शहर में लागू हुए डायवर्जन, कई मार्गों पर प्रतिबंध
ट्रैफिक पुलिस ने कई डायवर्जन लागू किए हैं। यूनिवर्सिटी गेट से आने वाले वाहनों को जनता स्टोर से डायवर्ट किया जाएगा। टोंक रोड पर दबाव बढ़ने पर ट्रैफिक को गांधीनगर मोड़ और RBI कट से मोड़ा जाएगा। जेडीए चौराहा से वाहन गांधी/त्रिमूर्ति सर्किल की ओर भेजे जाएंगे, जबकि स्टेच्यू सर्किल से पोलो सर्किल तक सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

पार्किंग और भारी वाहनों पर पूरी तरह रोक
मैच के दौरान नारायण सिंह तिराहा से चौमूं हाउस चौराहा तक टोंक रोड, रामबाग सर्किल से 22 गोदाम सर्किल तक भवानी सिंह रोड और जनपथ पर पार्किंग पूरी तरह बंद रहेगी। भारी वाहनों की शहर में एंट्री भी मैच खत्म होने तक रोक दी जाएगी।

सुरक्षा के लिए 1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
सुरक्षा के मद्देनजर 1,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें 12 एडिशनल डीसीपी, 8 एसीपी, 17 इंस्पेक्टर, 20 सब-इंस्पेक्टर, 430 जवान, आरएसी की कंपनियां, 300 होमगार्ड, क्यूआरटी, ईआरटी, घुड़सवार और स्नाइपर शामिल हैं। ट्रैफिक प्रबंधन के लिए 100 अतिरिक्त जवान अलग से लगाए गए हैं।

पार्किंग व्यवस्था और इमरजेंसी सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता
स्टेडियम के विभिन्न गेट्स के अनुसार पार्किंग व्यवस्था तय की गई है, जबकि मैच के बाद वाहनों की निकासी कटपुतली रोड की ओर से की जाएगी। एम्बुलेंस और इमरजेंसी सेवाओं को निर्बाध आवागमन की सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बेकाबू आग से कुंभलगढ़ अभ्यारण्य बेहाल, वन संपदा खाक, प्रशासन बेबस; जान बचाने को भागे जानवर

पुलिस की आमजन से अपील 
पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से बचते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें