फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: मदन राठौड़ के व्यवहार पर आखिर क्यों भड़के टीकाराम जूली? भाजपा पर लगाए महिला अपमान के आरोप

Thu, 30 Apr 2026 10:58 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

महिला सम्मान के मुद्दे पर राजस्थान की सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के व्यवहार को लेकर तीखा हमला बोला और इसे महिलाओं का अपमान बताया।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजनीति में महिलाओं के सम्मान को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के हालिया व्यवहार पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे न केवल निंदनीय बल्कि अत्यंत अपमानजनक और अस्वीकार्य बताया है।
विज्ञापन


जूली ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि भाजपा का महिलाओं के प्रति नजरिया हमेशा से संकीर्ण और संवेदनहीन रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एक ओर नारी सम्मान की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उसके नेताओं का व्यवहार महिलाओं के प्रति सम्मानजनक नहीं है। उनके अनुसार एक सार्वजनिक कार्यक्रम में जिस तरह प्रदेश अध्यक्ष ने महिलाओं के साथ व्यवहार किया और कार्यक्रम को बीच में छोड़कर चले गए, वह इस बात का संकेत है कि पार्टी में महिलाओं की गरिमा को प्राथमिकता नहीं दी जाती।

ये भी पढ़ें: Kotputli-Behror News: नौ महीने की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता अब इस अंतर को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में ही महिलाओं के सम्मान को लेकर संवेदनशीलता नहीं है, उसे इस विषय पर नैतिकता की बात करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


जूली ने अपने बयान में यह भी कहा कि महिलाओं का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता और इस तरह की घटनाएं समाज में गलत संदेश देती हैं। उन्होंने भाजपा से अपेक्षा की कि वह इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाए और जिम्मेदारी तय करे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें