Barmer: बाड़मेर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे पहलगाम आतंकी हमले से संबंधित सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की गलत या आपत्तिजनक पोस्ट न करें। आपसी भाईचारे और सौहार्द को बनाए रखें। पुलिस की साइबर और डीसीआरबी टीम सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रख रही है।
पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर बढ़ती गलत और भड़काऊ टिप्पणियों पर कड़ी निगरानी रखी है। इस मामले में अब तक तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बाड़मेर पुलिस की साइबर और डीसीआरबी (डीजीसीआरबी) टीम सोशल मीडिया हैंडल्स पर निगरानी रखे हुए हैं। किसी भी प्रकार की अफवाह, धार्मिक उकसाव या गलत पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
अब तक जिन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें जसवंत डाभी (पुत्र भंवराराम, निवासी गोलिया कला थाना गुड़ामालानी), चंद्रप्रकाश (पुत्र लुणाराम, निवासी भीमड़ा थाना नागाणा), और शकुर खां (पुत्र आसीम खां, निवासी मौखाब थाना शिव) शामिल हैं। इन पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ और गलत टिप्पणियां करने का आरोप है, और पुलिस ने उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की है।
पुलिस की अपील
बाड़मेर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे पहलगाम आतंकी हमले से संबंधित सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की गलत या आपत्तिजनक पोस्ट न करें। आपसी भाईचारे और सौहार्द को बनाए रखें। पुलिस की साइबर और डीसीआरबी टीम सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रख रही है। अफवाह फैलाने, धार्मिक उकसाव या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।