जयपुर स्थित राजस्थान विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, विधानसभा सचिवालय को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें दोपहर 1 बजे परिसर को विस्फोट से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी।
तुरंत अलर्ट पर आई सुरक्षा एजेंसियां
प्रवेश पर रोक, कर्मचारियों को बाहर रोका गया
एहतियात के तौर पर विधानसभा परिसर में प्रवेश को तुरंत रोक दिया गया और कर्मचारियों को बाहर ही रोक दिया गया, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचाव किया जा सके। डीजीपी राजीव शर्मा ने कहा कि बम की धमकी ईमेल के जरिए मिली थी। यह सिर्फ राजस्थान तक सीमित नहीं है। इसी तरह की धमकियां अन्य स्थानों से भी मिल रही हैं। राजस्थान पुलिस, देश भर की अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर, इसके पीछे के लोगों की जांच के लिए समन्वित प्रयास कर रही है। मामले को गंभीरता से लिया गया है।
पूरे परिसर की सघन जांच शुरू
ई-मेल की तकनीकी जांच जारी
सूत्रों के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है। साइबर सेल यह पता लगाने में जुटी है कि ई-मेल किस स्थान और आईपी एड्रेस से भेजा गया। साथ ही, भेजने वाले की पहचान और मंशा का पता लगाने के लिए विभिन्न एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले भी राजस्थान विधानसभा को इसी तरह की धमकी मिल चुकी है। पिछले मामलों में भी ई-मेल के जरिए धमकी दी गई थी, जिसके बाद व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया था।हालांकि, उन मामलों में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी और धमकी को अफवाह या शरारती तत्वों की हरकत माना गया था।
ये भी पढ़ें: सरकार की पहल लाई रंग; सलूम्बर के किसान बिना बिजली कर रहे सिंचाई; मुफ्त सोलर पंप से लौटी हरियाली
लगातार धमकियों से बढ़ी चिंता