फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: पूर्व मंत्री की पत्नी के नाम वाली SUV का कहर, ई-रिक्शा को मारी टक्कर, तीन मजदूर हुए बुरी तरह घायल

Wed, 02 Sep 2026 04:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में तेज रफ्तार थार और एंडेवर की टक्कर के बाद ई-रिक्शा चपेट में आ गया। हादसे में तीन मजदूर घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। पूर्व मंत्री अशोक चांदना की पत्नी के नाम दर्ज एंडेवर पर करीब दो दर्जन चालान हैं।

विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में एक पूर्व मंत्री की पत्नी के नाम पर पंजीकृत तेज रफ्तार एसयूवी ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे तीन मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। हादसा रविवार देर रात मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, गुर्जर की थड़ी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक थार मोड़ पर नियंत्रण खोने के बाद पलट गई। इसके बाद दूसरी दिशा से आ रही फोर्ड एंडेवर पलटी हुई थार से टकरा गई और फिर ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा करीब 50 फीट दूर जा गिरा, जबकि एंडेवर भी पलट गई। हादसे में अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ निवासी शंकर सिंह (50) और मुकेश जावली (48) तथा जयपुर की जनता कॉलोनी निवासी उमाशंकर (48) घायल हो गए। तीनों को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। मानसरोवर थाना प्रभारी सतीश चंद ने इसकी पुष्टि की। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय तीनों मजदूर एक पार्टी में आइसक्रीम सप्लाई करने के बाद ई-रिक्शा से लौट रहे थे।

विज्ञापन


पढे़ं: सास को कांग्रेस से टिकट, दो बहुओं ने ठोकी निर्दलीय ताल; घर-घर पहुंची परिवार की सियासी लड़ाई

पुलिस ने बताया कि पूर्व मंत्री अशोक चांदना की पत्नी के नाम पर पंजीकृत एंडेवर पर करीब दो दर्जन ट्रैफिक चालान हैं, जबकि थार पर ओवरस्पीडिंग के छह चालान दर्ज हैं। हादसे के बाद एंडेवर और थार में सवार लोग मौके से फरार हो गए और वाहन वहीं छोड़ गए। पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर चालकों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें