फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: निलंबित मेयर मुनेश ने लगाया साजिश करने का आरोप; खाचरियावास बोले- हटाना होता तो एक सेकंड नहीं लगाता

Mon, 07 Aug 2023 09:03 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: निलंबित मेयर मुनेश गुर्जर ने कहा कि मैं कहीं अंडरग्राउंड नहीं हुई, यहीं थी। मेरे खिलाफ पिछले एक साल से साजिश रची जा रही थी। लेकिन मुझे न्याय जरूर मिलेगा। मुनेश ने कहा कि षड्यंत्र के तहत सब हुआ है। मुझे हटाने के लिए दो बार हस्ताक्षर अभियान चलाया जा चुका। लेकिन कोर्ट पर भरोसा है।
विज्ञापन
मंत्री खाचरियावास और निलंबित मेयर मुनेश गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर हेरिटेज नगर निगम में पट्टे के बदले रिश्वत मामले में अपने पति सुशील गुर्जर की गिरफ्तारी और खुद के निलंबन के बाद अंडरग्राउंड बताई जा रहीं मेयर मुनेश गुर्जर ने रविवार को अचानक मीडिया के सामने आकर बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास मेरे और पति के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र रच रहे हैं।

विज्ञापन


'हमें माफ करें, भगवान देख रहा है'
निलंबित मेयर मुनेश गुर्जर ने कहा कि मैं कहीं अंडरग्राउंड नहीं हुई, यहीं थी। मेरे खिलाफ पिछले एक साल से साजिश रची जा रही थी। लेकिन मुझे न्याय जरूर मिलेगा। मुनेश गुर्जर के ससुर ने भी कहा कि घर से एसीबी को जो 41 लाख 50 हजार रुपये मिले हैं, वह एक प्लॉट बेचने पर मिले थे। मुनेश के साथ ससुर ने रोते हुए कहा कि प्रताप सिंह जी हमें माफ करें। बहुत हो गया, भगवान देख रहा है। मुनेश गुर्जर ने कहा कि षड्यंत्र के तहत सब हुआ है। मुझे हटाने के लिए दो बार हस्ताक्षर अभियान चलाया जा चुका। लेकिन कोर्ट पर भरोसा है। उससे भी ऊपर सुदर्शन चक्र धारी है, वो गलत नहीं होने देगा। मेरे हाथ से कभी गलत काम नहीं हुआ, चाहे तो सभी फाइलों की जांच करवा लें।

‘अगर हटाना होता तो एक सेकंड नहीं लगाता’
वहीं, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर हटाना होता तो एक सेकंड नहीं लगाता। राजनीति बहुमत से होती है। तीन विधायक एक तरफ हैं। मैंने, विधायक रफीक खान और अमीन कागज़ी ने खुद सीएम, पीसीसी चीफ डोटासरा और प्रभारी रंधावा जी को कई बातें बताई थीं। लोग हमारे पास आकर शिकायतें कर रहे थे कि हमसे पट्टों के लिए पैसा मांगा जा रहा है। तो हमने कहा था कि एसीबी हेल्पलाइन में शिकायत करें, हमारी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है। एसीबी ने कार्रवाई की है और सरकार ने तथ्यों को देखते हुए मेयर को निलंबित किया है। उसमें उनकी संलिप्तता प्रथमदृष्टया पाई गई है, यह निलंबन आदेश में भी है। अब सरकार ने उनको निलंबित कर दिया है। जांच चल रही है। जांच में सब सामने आ जाएगा, लेकिन नाटक नहीं चलेगा। बर्खास्त करने की जरूरत पड़ी, तो सरकार मेयर को बर्खास्त भी किया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्री खाचरियावास ने कहा कि परिवादी ने दुखी होकर रिकॉर्डिंग की और एसीबी ने कार्रवाई की। हर फाइल पर डिस्कस लिख रखे थे। हमारी सरकार तो लोगों को 500 में पट्टे देने का अभियान चला रही है और लोग शिकायत कर रही थे कि पट्टे के लाखों रुपये मांगे जा रहे हैं। वरना पट्टे की फाइल बार-बार लौटाई जा रही थी। जो रिकॉर्डिंग है, उसे भी जनता के सामने लाना चाहिए, ताकि जनता को पूरी सच्चाई पता चल सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें