फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान में अगले तीन दिन बदला रहेगा मौसम, आंधी-बारिश से गर्मी से राहत के आसार

Sat, 30 May 2026 06:42 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले तीन दिन मौसम बदला रहेगा। 30 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में गिरावट के साथ हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
धूलभरी आंधी-लू का कहर - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव से जूझ रहे लोगों को आने वाले दिनों में राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 30 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 1 जून तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन


पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई। जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, करौली, चूरू, हनुमानगढ़ और बीकानेर सहित कई क्षेत्रों में बादल छाने और तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

सबसे अधिक बारिश झुंझुनूं जिले के मलसीसर में दर्ज की गई, जहां करीब 43 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा कोटपूतली, नीमराणा, पिलानी, खेतड़ी, चिड़ावा, पाटन और बानसूर समेत कई इलाकों में भी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढें- Sawai Madhopur News: गुर्जर महापंचायत में विजय बैंसला का एलान- कल हर हाल में लगेंगी शहीदों की मूर्तियां

हालांकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर अभी भी बना रहेगा। शुक्रवार को जैसलमेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और चूरू में भी तापमान 43 डिग्री से ऊपर रहा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आंधी-बारिश के कारण अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है। इससे हीटवेव की स्थिति कमजोर पड़ेगी और लोगों को राहत मिलेगी।

हालांकि मौसम विभाग ने मानसून को लेकर भी चिंता जताई है। संशोधित पूर्वानुमान के अनुसार इस वर्ष मानसून सामान्य से कमजोर रह सकता है। अल नीनो के प्रभाव के कारण जून, जुलाई और अगस्त में वर्षा गतिविधियां प्रभावित होने की संभावना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें