फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR Rajasthan: SIR का काम पूरा तो मना जश्न, चौमू में SDM ने BLO के साथ डीजे पर जमकर किया डांस

Tue, 02 Dec 2025 09:53 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

चौमू में SDM ने BLO के साथ डीजे पर डांस कर जश्न मनाया। कार्य पूरा होने पर अधिकारी और कर्मचारी ने खुशी जताई।

विज्ञापन
राजस्थान में एसआईआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान कई जगहों पर काम के दबाव की खबरें सामने आईं थी। इसके बाद  BLO की मौतों के मामले भी सामने आए। अब एक नई तस्वीर सामने आ रही है। जिन जिलों में SIR का काम पूरा हो रहा है, वहां अफसर से लेकर BLO तक जश्न में डूबे हुए हैं। ऐसे ही एक जश्न का वीडियो चौमू से वायरल हो रहा है। जहां SIR का काम पूरा होने पर  SDM दिलीप सिंह राठौड़ ने सभी BLO के साथ डीजे पर जमकर डांस किया।
विज्ञापन



दरअसल जयपुर जिले में चौमूं विधानसभा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम  पूरा हुआ है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के काम को लेकर  BLO पर भारी दबाव था। इस काम को लेकर BLO  को  हर रोज कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा था। डेडलाइन में काम पूरा करने के दबाव में उन्हें 12 से 15 घंटे तक काम करना पड़ रहा था। अब जब काम पूरा हो गया तो BLO राहत की सांस ले रहे हैं।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि प्रदेश में कुल 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 गणना प्रपत्रों में से 5 करोड़ 33 लाख से अधिक प्रपत्र ECI-Net पर अपलोड किए जा चुके हैं। यह निर्धारित अवधि से पूर्व ही 97.5 प्रतिशत उपलब्धि है, जो तकनीकी दक्षता, टीमवर्क और जिला स्तर पर सतत मॉनिटरिंग का परिणाम है।
विज्ञापन

31 हजार बूथों पर 100 प्रतिशत काम पूरा
प्रदेश के 31,000 से अधिक पोलिंग बूथों पर बीएलओ द्वारा 100 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। बाड़मेर, सलूंबर, बालोतरा और झालावाड़ जिलों में सभी गणना प्रपत्र पूर्णतः डिजिटाइज किए जा चुके हैं। इसी प्रकार 24 विधानसभा क्षेत्रों में भी 100 प्रतिशत प्रपत्र डिजिटाइज हो चुके हैं। शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले BLO एवं बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के पश्चात अब प्रदेश में अब तक शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ सुपरवाइजर्स का सम्मान किया जा रहा है। दिनांक 2 दिसंबर 2025 को वीसी के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारीगण कल 188 सुपरवाइजर्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

महाजन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि समय पर गणना प्रपत्र भरकर अनिवार्य रूप से जमा कराएं। प्रदेश में अभी तक  92.5 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है। यदि किसी कारणवश मैपिंग संभव नहीं हो पाती है, तब भी गणना प्रपत्र अवश्य जमा कराएं। केवल उन्हीं मतदाताओं के नाम 16 दिसंबर को जारी होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाएंगे, जिन्होंने समय पर अपने प्रपत्र जमा करवाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें