फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र की तैयारियां तेज: आमेर के शीला माता मंदिर में 11 से घटस्थापना; छठ से निशा पूजन तक ये रहेगा कार्यक्रम

Fri, 09 Oct 2026 03:24 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के आमेर स्थित शीला माता मंदिर में 11 अक्टूबर को घटस्थापना होगी। 16 अक्टूबर को छठ मेला, 18 को निशा पूजन और 19 अक्टूबर को पूर्णाहुति होगी।
विज्ञापन
आमेर शिला माता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्र को लेकर जयपुर के आमेर महल स्थित प्रसिद्ध शीला माता मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। नौ दिनों तक मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन और पुलिस ने दर्शन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां की हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी बनवारी लाल शर्मा के अनुसार, 11 अक्टूबर को सुबह 11:55 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ घटस्थापना होगी। इसके बाद दोपहर एक बजे से श्रद्धालु माता के दर्शन कर सकेंगे।

16 अक्टूबर को लगेगा छठ मेला

नवरात्र के दौरान मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। 16 अक्टूबर को मंदिर परिसर में छठ मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें जयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके बाद 18 अक्टूबर की रात 10 बजे माता का विशेष निशा पूजन होगा। 19 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे पूर्णाहुति का कार्यक्रम रखा गया है।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: अक्तूबर में भी तप रही धौरों की धरती, अब मौसम विभाग के इस अनुमान ने बढ़ाई हलचल

दोपहर में इस समय बंद रहेंगे मंदिर के पट

मंदिर प्रशासन के अनुसार, दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे। इस दौरान श्रद्धालु दर्शन नहीं कर सकेंगे। दर्शन के लिए आमेर पहुंचने वाले भक्तों को मंदिर के समय का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

सुरक्षा के लिए तैनात रहेगा अतिरिक्त पुलिस बल

नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आमेर महल परिसर और जलेब चौक में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस, होमगार्ड और सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था भी की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें