फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पायलट की रैली में भीड़ जुटाने का आरोप, पैसे न मिलने पर में थाने पहुंचा मामला; कांग्रेस ने क्या कहा?

Tue, 30 Dec 2025 03:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: जयपुर में सचिन पायलट की रैली के बाद मजदूरों ने भुगतान न मिलने का आरोप लगाया है। 19 मजदूरों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। संगठन ने जांच का भरोसा दिया, जबकि राजनीतिक स्तर पर आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट की रैली में मजदूरी की बात कहकर भीड़ जुटाने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में आयोजित कांग्रेस की रैली को लेकर अब भीड़ जुटाने और मजदूरी भुगतान न होने का मामला सामने आया है। अरावली बचाओ अभियान के तहत 26 दिसंबर को एनएसयूआई की ओर से निकाली गई पैदल यात्रा के बाद यह विवाद सामने आया, जिसमें सचिन पायलट सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे।

विज्ञापन

 
मजदूरों के आरोप और शिकायत
चूरू जिले के सुजानगढ़ से आए 19 मजदूरों का आरोप है कि उन्हें रैली में शामिल होने के लिए जयपुर लाया गया था। प्रति व्यक्ति 500 रुपये मजदूरी और भोजन देने का आश्वासन दिया गया, लेकिन न तो खाने की व्यवस्था हुई और न ही मजदूरी का भुगतान किया गया। मजदूरों के अनुसार, पूरे दिन रैली में रहने के बाद रात को उन्हें वापस छोड़ दिया गया।
 
थाने में दर्ज कराई शिकायत
मजदूरों का कहना है कि भुगतान की मांग करने पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजय कंताला से संपर्क नहीं हो पाया। कई प्रयासों के बावजूद समाधान नहीं मिलने पर उन्होंने सुजानगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और तीन दिन की मजदूरी भुगतान की मांग की है।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Rajasthan News: रणथंभौर पहुंचा गांधी-वाड्रा परिवार, साथ में रेहान और अवीवा बेग, क्या होंगी कुछ रस्में?
 
संगठन की प्रतिक्रिया और जांच की बात
एनएसयूआई प्रभारी राहुल भाकर ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और जांच कराई जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, संजय कंताला से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन बंद मिला।
विज्ञापन

 
राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप
दूसरी ओर, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने इस पूरे मामले को भारतीय जनता पार्टी की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई का धरना पूरी तरह सफल रहा, जिसे भाजपा पचा नहीं पा रही है। हालांकि जब उनसे आरोपों के प्रमाण मांगे गए तो उन्होंने स्वीकार किया कि उनके पास कोई ठोस सबूत नहीं है, लेकिन फिर भी उन्होंने इसे भाजपा की साजिश करार दिया।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें