फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marathon: 16वीं एयू जयपुर मैराथन में 25 देशों के धावक दौड़े, दो रिकॉर्ड बने, 42 किमी. दौड़कर सीमा-मानव जीते

Sun, 02 Feb 2025 07:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur Marathon: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने धावकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बहुत जरूरी हैं। अगर, शरीर स्वस्थ रहेगा तो मन भी स्वस्थ रहेगा। राजस्थान शक्ति और भक्ति का प्रदेश है। हम सब मिलकर राजस्थान को आगे ले जाएंगे।
विज्ञापन
जयपुर मैराथन में 25 देशों के धावक दौड़े। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हौसला हो बुलंद तो कदमों में जहां होता है... कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जयपुर के जेएनएल मार्ग पर, जहां हजारों की संख्या में धावक अपने हाथों में ग्लो बैंड बांधे अपने हौसले को परवान चढ़ाते नजर आए। मौका था 16वीं एयू जयपुर मैराथन का, जहां रविवार को एक लाख से अधिक रनर्स एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में दिखे। मारवाड़ी ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच सुबह 3 बजे शुरू हुई मैराथन में डे/नाइट मैराथन का सर्द अहसास देखने को मिला।

विज्ञापन


सीएम बोले- हम सब मिलकर राजस्थान को आगे ले जाएंगे
इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने धावकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बहुत जरूरी हैं। अगर, शरीर स्वस्थ रहेगा तो मन भी स्वस्थ रहेगा। राजस्थान शक्ति और भक्ति का प्रदेश है। हमारी सरकार ने सत्ता में आते ही महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय खोला है। इसके अलावा पांच साल में चार लाख सरकारी नौकरियां देने और अगले साल खेलो इंडिया के आयोजन की घोषणा की। उन्होंने कहा, हम सब मिलकर राजस्थान को आगे ले जाएंगे। आयोजक पं. सुरेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए फिटनेस के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं और प्रदेश की जनता को भी समय-समय पर खेल और फिटनेस के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

25 देशों के धावकों ने भाग लिया
वर्ल्ड ट्रेड पार्क और संस्कृति युवा संस्था द्वारा एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के सहयोग से, आवास फाइनेंस (पावर्ड बाय) और आईएनए सोलर (को-पावर्ड बाय) आयोजित 16वीं एयू जयपुर मैराथन में 25 देशों के धावकों ने भाग लिया। फीमेल कैटेगरी में सीमा और मेल कैटेगरी में मानव शर्मा ने फुल मैराथन अपने नाम की। इस दौरान दो विश्व रिकॉर्ड भी बने। मैराथन में दिव्यांग, बुजुर्ग प्रतिभागियों, 100 से ज्यादा ब्यूरोक्रेट्स सहित कई ग्रुप्स ने भी भाग लिया।

विज्ञापन

सीएम भजनलाल शर्मा भी हुए शामिल। - फोटो : Amar Ujala
नेहा भसीन ने किया 'स्वैग से स्वागत'
सिंगर नेहा भसीन ने अपने चिर-परिचित अंदाज में 'स्वैग से करेंगे स्वागत...' गाकर धावकों का मानो स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने 'धुनकी' और 'जग घुमया थारे जैसा न कोई' गाकर रनर्स को मोटिवेट किया।

सुबह 3 बजे रवाना हुई फुल मैराथन
सुबह 3:00 बजे फुल मैराथन (42 किमी) शुरू हुई, जिसमें 2,000 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय धावकों ने भाग लिया। धावकों ने अल्बर्ट हॉल साउथ गेट से होते हुए त्रिमूर्ति सर्किल, बिड़ला मंदिर, मालवीय नगर पुलिया, अपैक्स सर्किल, वर्ल्ड ट्रेड पार्क, जवाहर सर्किल, बजाज नगर, टोंक रोड पुलिया अंडरपास और जवाहर कला केंद्र होते हुए अल्बर्ट हॉल पर दौड़ पूरी की। इसके बाद हाफ मैराथन (21 किमी) सुबह 5:00 बजे और आवास ग्रीन रन (10 किमी) सुबह 7:00 बजे शुरू हुई। आईएनए टाइम रन (5 किमी) और ड्रीम रन (6 किमी) को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ड्रीम रन में 60,000 से अधिक धावकों ने दौड़ लगाई।

16वीं मैराथन में अब तक  बने 20 विश्व रिकॉर्ड
'दौड़ बदलाव की, दौड़ जीत की' टैगलाइन को सार्थक करते हुए एयू जयपुर मैराथन अब तक 20 विश्व रिकॉर्ड बना चुकी है। इस बार भी दो विश्व रिकॉर्ड बने। ओम मंत्रोच्चार और ओम टी-शर्ट पहनकर इस बार 14,000 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया, जिससे पिछला रिकॉर्ड (12,397) टूट गया। बसंती थीम के तहत 10,000 से अधिक महिला धावकों ने पीला दुपट्टा पहनकर दौड़ लगाई और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। भारत के अलावा 24 अन्य देशों के 3,500 अंतरराष्ट्रीय धावकों ने भी भाग लिया। इससे राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा भी मिला।

मैराथन में दिखा उत्साह। - फोटो : Amar Ujala
ये रही पुरस्कार की राशि (रुपये में)
  • फुल मैराथन विजेता- 50,000  
  • रनरअप- 25,000  
  • हाफ मैराथन विजेता- 21,000  
  • रनरअप- 11,000 रुपये
  • ग्रीन रन और टाइम रन टॉप-3 विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
 
कौन बना विजेता
फुल मैराथन (42 किमी)
पुरुष:
मानव शर्मा (02:37:55)
रनरअप: शेखर यादव (02:42:03)
महिला: सीमा (03:13:45)
रनरअप: अर्पिता सैनी (03:22:56)

हाफ मैराथन (21 किमी)
पुरुष:
विक्रम कुमार मीणा (01:09:02)
रनरअप: धोलाराम (01:09:04)
महिला: चतरु (01:19:07)
रनरअप: पूजा (01:40:58)
विज्ञापन

सीमा ने 42 किमी की दौड़ की पूरी। - फोटो : Amar Ujala
10 किमी 
पुरुष: आर्यन सैनी (31:21)
रनरअप: कानाराम जाट (31:24)
महिला: मीना (37:27)
रनरअप: संतोष (37:33)

5 किमी
पुरुष: हिमांशु यादव (15:50)
रनरअप: राजेश मानम्या (15:50)
महिला: पायल (20:10)
रनरअप: मैना कुमारी मीणा (21:07)

ये रहे मौजूद
इस दौरान एयू जयपुर मैराथन के आयोजक पं. सुरेश मिश्रा व नीलम मिश्रा, वर्ल्ड ट्रेड पार्क के चेयरमैन अनूप बरतरिया, निदेशक एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ज्योति संजय अग्रवाल, डिप्टी सीईओ उत्तम टिबरेवाल, आवास फाइनेंस के एमडी एवं सीईओ सचिंदर भिंडर, आईएनए सोलर के चेयरमैन मनीष गुप्ता, एमडी एवं सीईओ विकास जैन, जीवनरेखा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. नीरज अग्रवाल, विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी के सीईओ ओंकार बागरिया, बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेज से राजीव व संजय बियानी, जयपुर रनर्स क्लब के अध्यक्ष प्रवीण तिजारिया, मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा, आयोजन सचिव योगेश मिश्रा, रेस डायरेक्टर रवि गोयनका, उप महापौर पुनीत कर्णावट सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें