फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJ LS Polls: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सात महिला प्रत्याशी आजमा रही चुनावी भाग्य, 152 प्रत्याशी मैदान में

Thu, 25 Apr 2024 10:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

RJ Lok Sabha Polls: राजस्थान में शुक्रवार को होने वाले लोकसभा आम चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण में सात महिला उम्मीदवार अपना चुनावी भाग्य आजमी रही हैं। बीजेपी, कांग्रेस और बीएसपी सहित अन्य दलों एवं निर्दलीयों सहित 152 प्रत्याशी अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
महिला प्रत्याशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में शुक्रवार को होने वाले लोकसभा आम चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण में सात महिला उम्मीदवार अपना चुनावी भाग्य आजमी रही हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार, दूसरे चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सहित अन्य दलों एवं निर्दलीयों सहित 152 प्रत्याशी अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं, उनमें सात महिला प्रत्याशी शामिल हैं।

विज्ञापन


महिला प्रत्याशियों में झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र से साल 2009 में चुनाव लड़ चुकीं एवं बारां जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में इस बार फिर चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमी रही हैं। इसी तरह राजस्थान राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग की दो बार अध्यक्ष रहीं संगीता बेनीवाल पाली संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं।

ये प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में

  • महिमा कुमारी मेवाड़, राजसमंद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी

  • मंजू मेघवाल, जोधपुर से बसपा प्रत्याशी

  • शहनवाज बानो, जोधपुर से दलित क्रांति दल की प्रत्याशी

  • प्रेमलता, अजमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी

  • डॉ. सविता कुमारी अहीर उदयपुर (सुरक्षित) से निर्दलीय प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें