12:57 PM, 05-Apr-2024
पीएम मोदी ने किया बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र
पीएम मोदी ने कहा- लोकसभा में महिला आरक्षण का कानून भी पारित कर दिया है। भाजपा का संकल्प पत्र भी अपने आप में एक गारंटी माना जाने लगा है। आज मैं जब चरू आया हूं तो पुरानी यादें ताजा होने लगी है। इससे पहले जब 26 फरवरी को यहां आया था तो उसी समय देश ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। तब मैंने जो शब्द कहे थे चूरू की धरती पर, मैं आज फिर एक बार इस वीरों की धरती पर आया हूं तो मेरे उन भावों को दौहराता हूं। तब मैंने कहा था… सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने नहीं दूंगा, मैं देश नहीं रुकने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा, मेरा वचन है भारत मां को तेरा शीष नहीं झुकने दूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सेना का अपमान किया। एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे थे। सेना के हाथ बांध रखे थे। हमारे जवाब वन रैंक वन पेंशन की बात करते थे। हमारी सरकार बनी तो हमने सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का अधिकार दिया और सीमा पर पलटवार करने की खुली छूट दे दी। आज दुश्मन का पता है कि ये नया भारत घर में घुसकर मारता है।