फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

REET 2025: अभ्यर्थियों के लिए विशेष इंतजाम, प्रदेश में 5 दिन तक फ्री रोडवेज बस यात्रा और 5 स्पेशल ट्रेनें

Wed, 26 Feb 2025 10:15 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश में कल से रीट परीक्षा 2025 शुरू होने जा रही है। परीक्षा में पूरे प्रदेश से लगभग 14 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फ्री रोडवेज बस यात्रा और 5 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

27 और 28 फरवरी को पूरे प्रदेश के 1700 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर रीट परीक्षा 2025 होने जा रही है। इस परीक्षा में 14 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रदेशभर में इतने बड़े पैमाने पर परीक्षा के आयोजन को देखते हुए राज्य सरकार और रेलवे ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारियां की हैं।

विज्ञापन


राजस्थान सरकार ने परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए 5 दिन तक रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी है। यह सुविधा 26 फरवरी से 2 मार्च तक उपलब्ध रहेगी। मतलब परीक्षार्थी परीक्षा से दो दिन पहले, परीक्षा के दिन और परीक्षा के बाद के दिन तक राजस्थान रोडवेज बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे। सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी अभ्यर्थी को आने-जाने में कठिनाई न हो और वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकें। पिछले महीने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घोषणा की थी कि परीक्षा से पहले और बाद में अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा दी जाएगी, ताकि उन्हें यात्रा में कोई असुविधा न हो।

बस सेवा के साथ-साथ रेलवे ने भी अभ्यर्थियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए 5 स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार इन विशेष ट्रेनों से न केवल परीक्षार्थियों को यात्रा में सुविधा होगी, बल्कि उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी। रेलवे ने परीक्षार्थियों से अनुरोध किया है कि वे समय पर स्टेशन पहुंचें और यात्रा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें।
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेनों का संचालन इस प्रकार होगा

जोधपुर से ग्वालियर और ढेहर का बालाजी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जो 25 फरवरी की रात को जोधपुर से रवाना होगी और 26 फरवरी को ग्वालियर से वापसी करेगी। इसी तरह ढेहर का बालाजी से ग्वालियर के बीच 27 फरवरी की रात को ट्रेन चलेगी और 28 फरवरी को सुबह ग्वालियर से वापसी होगी। श्रीगंगानगर से दौराई (अजमेर) के बीच 27 फरवरी को दोपहर 3:35 बजे ट्रेन रवाना होगी और 28 फरवरी को दौराई से दोपहर 1:35 बजे वापस आएगी। भरतपुर से जयपुर के बीच 26 फरवरी को रात 10 बजे ट्रेन चलेगी और 27 फरवरी को रात 8:20 बजे जयपुर से वापसी करेगी। इसके अलावा, मेड़ता रोड से भरतपुर के बीच 26 फरवरी को सुबह 11:30 बजे ट्रेन चलेगी, जो रात 8:50 बजे भरतपुर पहुंचेगी।

परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार REET परीक्षा में 5 विकल्प दिए जाएंगे। यदि कोई अभ्यर्थी किसी भी प्रश्न के लिए कोई विकल्प नहीं चुनता है, तो उसके अंक काटे जाएंगे। इसके अलावा यदि कोई अभ्यर्थी 10% से अधिक प्रश्नों के उत्तर में कोई विकल्प नहीं चुनता है तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

राज्य सरकार और रेलवे की इन विशेष व्यवस्थाओं का उद्देश्य है कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और वे परीक्षा केंद्रों तक समय पर और सुरक्षित रूप से पहुंच सकें। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि परीक्षा के दौरान यातायात की व्यवस्था सुचारू रहे और अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें